
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के सौराठ में मिथिला पेंटिंग चित्रकला संस्थान का उद्घाटन प्रदेश के विकास पुरूष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस उद्घाटन के शुभ अवसर पर मधुबनी जिला जदयू महिला अध्यक्ष संगीता ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत पाग व शाल के साथ-साथ मिथिला पेंटिंग भेंट कर किया। मौके पर देशज टाइम्स से विशेष बातचीत करते हुए जदयू महिला जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा कि इस संस्थान की शुरूआत होने के बाद मिथिला का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मिथिला की पेंटिंग वैसे तो देश विदेश में काफी लोकप्रिय है पर इस संस्थान के खुलने से मिथिला पेंटिंग की पहचान और मजबूत होगी। यह मिथिला के सर्वांगीण विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। महिला जिलाध्यक्ष संगीता ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह कार्य मिथिला के लोगों के लिए बेहद खास है। खासकर इससे जुड़े लोगों को मिथिला के क्षेत्र में रोजगार का भरपूर अवसर मिलेगा। मिथिला पेंटिग की मांग देश से विदेश तक बहुत ज्यादा मात्रा में है जिससे इस मिथिला पेंटिग को महिलाएं भी सीख कर इसे अपने जीवन यापन में उपयोग कर सकती हैं जिनसे वह आर्थिक रूप से और सुदृढ होगा और समाज का नाम देश व विदेशों में भी मान-सम्मान दिलाएगा।









You must be logged in to post a comment.