spot_img

प्रयागराज के बाघंबरी मठ में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,

spot_img
- Advertisement -

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार को संदिग्ध परिस्थियों में निधन हो गया। प्रयागराज के बाघम्बरी मठ में उनका (Mahant Narendra Giri, president of Akhara Parishad dies) निधन हुआ है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंच गये हैं। मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का निधन हो गया है। यहां के बाघंबरी मठ में ही उनकी मौत हो गई है। फिलहाल मृत्यु के कारणों पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

- Advertisement -

अधिकारी संदिग्ध मौत बता रहे हैं। मठ पर आवाजाही रोक दी गई है। आला अधिकारी मठ पहुंच रहे हैं। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन पोस्टमार्टम के बारे में विचार कर रहा है। मठ पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

नरेंद्र गिरी अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। कल सुबह ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनसे मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि वह लगातार तनाव में रह रहे थे। अपने शिष्य आनंद गिरी से उनका पुराना विवाद भी चल रहा था। पिछले दिनों उन्होंने आनंद गिरी को मठ से अलग कर दिया था। हालांकि बाद में सुलह हो गई थी।

नरेंद्र गिरी के निधन की खबर आते ही संत समाज के साथ ही राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने शोक जताते हुए लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य संत महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोकगमन की दुःखद सूचना मिली।

सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्वामीजी द्वारा समाज के कल्याण में दिए योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में मुहर्रम पर बड़ा अपडेट: एक दर्जन लोग हुए जख्मी, फिर भी शांति से निपट गया पर्व, जानें कैसे?

Darbhanga Muharram: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी और शांति समिति की बैठकों ने बड़ी घटना को टाला, हालांकि नुमाइशी खेल में कुछ लोग माम#DarbhangaMuharram,#BenipurNews,#BiharPolice

दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram Security: दरभंगा जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने खुद मोर्चा संभाल#DarbhangaNews,#MuharramSecurity,#BiharPolice

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

घनश्यामपुर में मां-बेटे पर टूटा कहर! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली मां की जान, बेटा ICU में

Ghanshyampur Accident: घनश्यामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार क#GhanshyampurNews,#BiharAccident,#RoadSafety