spot_img

डॉ. मुश्ताक ने कहा, निजी, व्यवसायिक क्षेत्र में बेहतरी तलाशें युवा

spot_img
- Advertisement -

डॉ. मुश्ताक ने कहा, निजी, व्यवसायिक क्षेत्र में बेहतरी तलाशें युवा दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। आज यह सच्चाई सर्वविदित है कि सरकारी विभागों में रोजगार के अवसर सीमित होते जा रहे हैं लेकिन निजी क्षेत्रों में आज भी रोजगार मिल रहे हैं। विशेषकर व्यवसायिक शिक्षा डिग्री धारकों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। यह बात सीएम कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. मुश्ताक अहमद ने शनिवार को कही। डॉ.अहमद बीसीए अंतिम वर्ष के छात्रों के विभागीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। डॉ. अहमद ने कहा कि आज रोजगार के लिए मात्र उपाधि नहीं योग्यता अनिवार्य है, इसलिए हमारे छात्र जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उस क्षेत्र के मापदंड के अनुसार स्वयं  को तैयार रखें। अहमद ने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा के द्वार खुले हैं। आप इसके लिए तैयारी में जुट जाएं। नई संचार क्रांति से भी लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. डीपी गुप्ता,डॉ. अशोक कुमार पोद्दार, चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ. शब्बीर अहमद, रवि कुमार ने सेमिनार को संबोधित करते हुए आज के युग में व्यवसायिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।डॉ. मुश्ताक ने कहा, निजी, व्यवसायिक क्षेत्र में बेहतरी तलाशें युवा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime News भागलपुर में बड़ा एक्शन: हथियारबंद अपराधी दबोचे गए, टला बड़ा आपराधिक वारदात!

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में पुलिस ने दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिससे एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#ArmsSeized

दरभंगा पुलिस में हड़कंप! SSP जगुनाथ रेड्डी का ताबड़तोड़ एक्शन, बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, कई थानों में बड़ा फेरबदल

Darbhanga Police: दरभंगा में एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी को निलंबित कर दिया है। कांडों में लापरवाही बरतने पर यह सख्त कद#DarbhangaPolice,#BiharPolice,#SHOSuspension

Darbhanga LNMU Good News बिहार को मिली बड़ी सौगात! IIT पटना और LNMU ने AI, स्टार्टअप्स के लिए मिलाए हाथ |इस ऐतिहासिक समझौते से...

Bihar IIT Patna MOU: बिहार के शैक्षणिक और तकनीकी परिदृश्य में बड़ी खबर! IIT पटना और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के बीच ऐतिहासिक MOU पर हस्ताक्षर हुए हैं।#BiharNews,#IITPatna,#LNMUDarbhanga

Bihar Politics नीतीश कुमार की सांसदों से बड़ी बैठक – कड़ा संदेश: अब संसद में बिहार के मुद्दों पर नहीं चलेगी ढिलाई!

Bihar Politics: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों को संसद में बिहार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का निर्देश दिया।#BiharPolitics,#NitishKumar,#JDU