जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। महिलाओं, युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में सोमवार से छह दिवसीय फैब्रिक्स पेंटिंग्स प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। केंद्र की गृहविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सीमा प्रधान के नेतृत्व में आयोजित तीस महिला व युवतियों को कौशल विकास में फैब्रिक्स मिथिला पेंटिंग्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एपी राकेश ने कहा कि पेंटिंग्स की कला को कपड़े व गृह सजावट के उपयोग में लाया जाता है ।आज दुनियां में मिथिला पेंटिंग की मांग है। इसका बाजार में काफी मांग बढ़ा है। आप इस विधा से ग्रामीण महिलाएं अपना उद्यम स्थापित कर सकती हैं। गृह वैज्ञानिक डॉ. सीमा प्रधान ने प्रशिक्षण के उद्देश्य व इसके रूप रेखा के बारे में जानकारी देते हुए कलर चार्ट, मिक्सिंग,शैंडिंग,लाइन ड्राइंग,व्रसिंग तकनीकी आदि विषयों पर सिद्धांतिक व प्रयोगिक जानकारी दिए। वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने पेंटिंग के मूल्य संबंर्द्धन के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ कृषि विज्ञान केंद्र जाले में पंद्रह जनवरी से कृषि विज्ञान केंद्र में फसल उपदिष्ट प्रबंधन तकनीक पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही थी।








You must be logged in to post a comment.