आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघरडीहा नगर पंचायत के प्रधान सहायक मनोज कुमार के साथ गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के विरोध में सोमवार से नपं के सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। नपं के सभी कर्मी प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर वहीं धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठे कर्मियों ने बताया कि उन सभी का एक ही मांग है कि प्रधान सहायक के साथ गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने वाले वार्ड पार्षद पर जबतक कार्रवाई नहीं होती हमलोग हड़ताल पर डटे रहेंगे। कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल पर चले जाने से विभिन्न कार्यों से नपं कार्यालय आने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पूर्व मुख्य पार्षद सह वर्तमान वार्ड पार्षद शंकर झा व वार्ड पार्षद गौड़ी देवी ने प्रधान सहायक मनोज को मोबाइल फोन पर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया था।

इसकी शिकायत कर्मियों ने शनिवार को वरीय अधिकारियों से की थी और मामले की जांच कराकर दोषी वार्ड पार्षद पर कार्रवाई करने सहित समुचित सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई थी। सोमवार तक किसी प्रकार की कार्रवाई नही हुई तो सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए। धरना व हड़ताल में प्रधान सहायक मनोज कुमार,सफाई जमादार श्रवण कुमार झा,कर निरीक्षक दुख मोचन राम,कनीय अभियंता कुमारी क्रांति,सहायक शशि भूषण सिंह,सुनील कुमार मंडल,सुमित कुमार झा,कुमारी संगीता सहल,चंद्रशेखर कुमार, गौतम राम,गिरिजा देवी सहित सभी नपं शामिल थे। नपं कर्मियों के धरना को समाप्त कराने की दिशा में किसी पदाधिकारी ने धरनार्थियों से मिलना अबतक मुनासिब नहीं समझा है।








You must be logged in to post a comment.