spot_img

केवटी में मिली हजारों साल पूर्व गणेश की काले रंग की प्रतिमा

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहवार गांव में मिट्टी लेबलिंग के दौरान सोमवार को हजारों वर्ष पूर्व पुरानी काले पत्थर की भगवान गणेश की अदभूत प्रतिमा मजदूरों को मिली। प्रतिमा लगभग दो फीट लंबा व दो फीट चौड़ा बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह गांव के कफील अहमद खां के परती जमीन पर रखें मिट्टी को लेबलिंग करने का कार्य मजदूर कर रहा था । इसीक्रम में मिट्टी के ढेर में भगवान गणेश की अदभूत प्रतिमा मिली। प्रतिमा मिलने के बात गांव एवं आसपास के इलाके में जंगल की  आग की तरह फैल गई और प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना केवटी थाने की पुलिस को दी । सूचना मिलते ही सीओ अजीत कुमार झा व प्रभारी थानाध्यक्ष मो.मोहसिन खान दोनों अघिकारियों ने सशस्त्र बल के साथ लहवार पहुंचे। इस दौरान चक्का लहवार गांव के रामऔतार पासवान द्वारा अघिकारियों को बताया गया कि यह मूर्ति लहवार गांव स्थित सल्हेश स्थान की है। जिसकी चोरी सन् 1974 के आसपास हो गई थी। इसलिए हम पांच आदमी इस मूर्ति को सल्हेश स्थान में रखेंगे। इसकी देखरेख एवं सुरक्षा की सारी जवाब देही हम पांचो पर होगी। अघिकारियों ने रामऔतार पासवान, रामसकल पासवान, दिपुल पासवान, नरेश पासवान तथा राजेश पासवान सभी चक्का लहवार गांव निवासी के अनुरोध पर मुखिया पति पूरण साह की मौजूदगी में उक्त मूर्ति को जिमेनामा पर उनसभी को सिपुर्द किया। उक्त मूर्ति को लोगों के दर्शनार्थ तथा पूजा के लिए सल्हेश स्थान में रखा गया है। जहां भगवान गणेश के प्रतिमा के दर्शनार्थ एवं पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। बताया जाता है कि गांव के घोवीयाही बाघ स्थित गड्डे से मिट्टी काटकर दो-तीन दिन पूर्व लाया गया था।केवटी में मिली हजारों साल पूर्व गणेश की काले रंग की प्रतिमा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार सम्राट कैबिनेट की बैठक में 11 एजेंडों पर मुहर – बड़ा ऐलान! युवाओं को मिलेगी AI-ड्रोन ट्रेनिंग, छात्रों के लिए क्रेडिट कार्ड और...

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने युवाओं की स्किल ट्रेनिंग, गांवों में तेज इंटरनेट, सोलर सिस्टम पर अतिरिक्त मदद, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और बिजली विभाग में नई भर्तियों सहित 10 बड#BiharCabinet,#SamratChoudhary,#BiharNews

बिहार के बुजुर्गों की अब होगी बल्ले-बल्ले! सरकार ने दिए 139 नए वृद्धाश्रम बनाने के निर्देश, मिलेंगी ये धांसू सुविधाएं | पढ़िए – मंत्री...

Bihar Senior Citizens: बिहार सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने 139 नए वृद्धाश्रमों की कैबिनेट मंजूरी और अस्पतालों-बैंकों में#BiharSeniorCitizens,#DrShwetaGupta,#OldAgeHomes

बिहार के छात्रों का सपना होगा पूरा! LNMI की ‘गंगा टू ग्लोबल’ पहल से मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव, जानें क्या है खास?

Bihar Education: बिहार के ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (LNMI) के छात्रों को अब 'गंगा टू ग्लोबल' पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर मिलेगा। मुख्यमंत#BiharEducation,#LNMI,#SamratChoudhary

भागलपुर-मधेपुरा महासेतु: बस थोड़ा और इंतजार! 98% काम पूरा, जानें कब होगा चालू

Bhagalpur Madhepura bridge: बिहार के भागलपुर और मधेपुरा को जोड़ने वाला 1478 करोड़ रुपये का महासेतु लगभग पूरा हो चुका है। 98.7% काम संपन्न होने के साथ, फरवरी 2027 तक यह आम लोगों के लिए खुल#BiharNews,#BhagalpurMadhepuraBridge,#BiharInfrastructure