spot_img

बेनीपुर में 58 कार्टन शराब, दो बाइक, एक मोबाइल समेत दो दारू तस्कर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। बहेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात तीन अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 58 कार्टन शराब के साथ दो मोटरसाइकिल एक मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

बेनीपुर में 58 कार्टन शराब, दो बाइक, एक मोबाइल समेत दो दारू तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -

इस संबंध में अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी डॉ कुमार सुमित बहेरा थाना परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष सूरेश कुमार राम के नेतृत्व में बहेरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर छापामारी की है । जिसमें पोहद्दी गांव के पश्चिमी मुसहरी में छापामारी की गई।

- Advertisement -

इसमें सरदूल सदा के घर से 58 कार्टून रॉयल सन एवं रॉयल प्लेयर ब्रांड की अंग्रेजी शराब एवं दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका पंजीयन संख्या बीआर 07aq 1261एवं Bro7Al 8013 और रेडमी के एक एंड्राइड मोबाइल के साथ सरदूल सदा को गिरफ्तार किया गया है।

त्रिमुहानी गांव में छापेमारी कर संजीत साहनी को 5 बोतल विदेशी शराब के साथ एवं रढियाम में छापामारी कर लाल बाबू यादव के घर से 8 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। इसमें संजीत साहनी को तो गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन लाल बाबू यादव फरार होने में सफल रहा।

डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि इस संबंध में बहेरा थाना में तीन अलग-अलग कांड संख्या अंकित की गई है जिसमें 274/21, 275 /21 एवं 276 /21शामिल है ।और अलग-अलग अनुसंधानक को इसकी विस्तृत जांच कर इनमें संलिप्त कारोबारियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब के धंधे में चाहे कितने भी रसूख वाले व्यक्ति क्यों न संलिप्त हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का अभियान निरंतर जारी है और जारी रहेगा । एक भी कारोबारी या पियक्कड़ पुलिस के गिरफ्त से बच नहीं पाएंगे।

मीडिया के माध्यम से हम सीधा संदेश देना चाहते हैं कि इस धंधे में संलिप्त चाहे कोई भी व्यक्ति हों समाज के मुख्यधारा में जुड़ जाएं और राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें। इसी में उनकी भी भलाई है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सूरेश कुमार राम, गोविंद प्रसाद, रमाशंकर पांडेय, रामावतार साहू, नीलम कुमारी, लवली कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का यू-टर्न: रात का पारा धड़ाम, जानिए अगले 48 घंटे कैसा रहेगा हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, और अरवल सबसे ठंडा रहा।

भोजपुर में बड़ा हादसा टला: मछली पकड़ने के जाल में फंसा 7 फीट लंबा घड़ियाल, देखने उमड़ी भीड़

Bhojpuri News: भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कपुर दियारा में मछली पकड़ने के दौरान जाल में सात फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

दीपावली और छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने इन रूटों पर घोषित कीं स्पेशल ट्रेनें

Bihar special train: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। लुधियाना-पूर्णिया और टाटानगर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है।

Bihar MLC Election: जेडीयू की हार और बागी निर्दलीयों के पाला बदलने से गरमाई बिहार की सियासत

Bihar MLC election results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद जेडीयू की हार और निर्दलीय पार्षदों के बीजेपी के साथ आने से एनडीए में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानिए अंदरखाने की पूरी रिपो