spot_img

वोटरों को जोड़ने की कवायद, वोट फीसद बढ़ाने पर जोर

spot_img
- Advertisement -

    वोटरों को जोड़ने की कवायद, वोट फीसद बढ़ाने पर जोर आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को स्थानीय नगर भवन में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि मतदाताओं के बीच में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिससे कोई वोटर मतदान से वंचित नहीं हो सकें। इस अभियान में सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से मतदाताओं के बीच जागरूकता लाने के साथ मतदान के महत्त्व के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -

वोटरों को जोड़ने की कवायद, वोट फीसद बढ़ाने पर जोरगत लोकसभा चुनाव 2014 में मधुबनी लोकसभा में लगभग 52 प्रतिशत झंझारपुर लोकसभा में लगभग 56 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो अपेक्षाकृत कम था। इस बार मतदान प्रतिशत को बढाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सर्वाधिक मधुबनी जिले में कुल लगभग 44000 हजार दिव्यांगजन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। द्वितीय स्थान पर रोहतास जिला है। मधुबनी जिले में 18 से 19 वर्ष के 25,800 युवा मतदाताओं का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। जिला पदाधिकारी की ओर से सभी

- Advertisement -

वोटरों को जोड़ने की कवायद, वोट फीसद बढ़ाने पर जोर

- Advertisement -

पदाधिकारियों को अपनेअपने विभाग में मतदाता जागरूकता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए एक नोडल पदाधिकारी बनाने का निर्देश दिया गया जिससे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से अधिकसेअधिक लोगों के बीच में जागरूकता लाया जा सकें। उन्होंने जागरूकता अभियान में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय स्थित कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक करते हुए उपनिर्वाचन पदाधिकारी को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को

वोटरों को जोड़ने की कवायद, वोट फीसद बढ़ाने पर जोर

बीएलए की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 18 जनवरी 2019 के बजाए 31 जनवरी 2019 को निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी की ओर से लोक सभा आम निर्वाचन 2019 के सफल संचालन के लिए नोडल पदाधिकारी एवं सहायक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति आदेश निर्गत किया गया था, उसी के क्रम में कोषांग में सहायकों व परिचारियों को संबद्ध करते हुए उनके दायित्वों, कार्यो का उल्लेख किया गया है।

वोटरों को जोड़ने की कवायद, वोट फीसद बढ़ाने पर जोर

इसके अतिरिक्त कतिपय कोषांगों में वरीय पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों,सहायकों,परिचारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने कोषांग के दायित्वों का निर्वहन ससमय एवं नियमानुसार करना सुनिश्चित करें। मौके पर अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा, डीडीसी अजय कुमार सिंह,सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, सुजीत कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता राजेश्वर प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीसीएलआर, सदर, बुद्धप्रकाश, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, डॉ. रश्मि वर्मा समेत काफी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

वोटरों को जोड़ने की कवायद, वोट फीसद बढ़ाने पर जोर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में IPL का सपना होगा सच? जानें कैसे बदल जाएगा राज्य का क्रिकेट परिदृश्य! |किंग्स इलेवन पंजाब – राजस्थान रॉयल्स की चर्चा से...

Bihar IPL: बिहार में IPL मैचों की मेजबानी और राज्य की अपनी IPL फ्रेंचाइजी बनाने को लेकर बड़ी चर्चा हुई है। पूर्व IPL अधिकारी राजीव खन्ना और खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन न#BiharIPL,#BiharCricket,#RajgirStadium

TRE-4 शिक्षक भर्ती – Bihar Protest बिहार में छात्रों का बड़ा ऐलान! 18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन, मंत्री मिथिलेश तिवारी का इस्तीफा...

Bihar TRE-4 Protest: बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती में हो रही देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने 18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन का ऐलान किया है। उनकी प्रमुख मांगों में तत्काल विज्ञापन#BiharNews,#TRETre4Protest,#MithileshTiwari

खुशखबरी Bihar Traffic Challan! बिहार में आधे दाम पर निपटाएं अपने पुराने ट्रैफिक चालान, जानें कब और कैसे मिलेगा फायदा

Bihar Traffic Challan: बिहार के वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी है। 12 सितंबर 2026 को होने वाली नेशनल लोक अदालत में लंबित ट्रैफिक ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिल सकती है।#BiharTrafficChallan,#LokAdalat,#VehicleOwners

मधुबनी में नहीं गुल होगी बिजली! 10 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर जल्द होगा चालू |Madhubani JSS और पंडौल JSS रूट से निर्बाध होगी आपूर्ति

Madhubani Electricity: मधुबनी में बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए DM आनंद शर्मा ने कमान संभाली है। शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति मजबूत करने के लिए नए पावर सब-स्टेशन और 10 MVA ट्रांसफ#MadhubaniNews,#BiharElectricity,#PowerSupply