
केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। पिंडारूच बलुआहा मैदान में इंडोर स्टेडियम निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया। इस कार्य का शिलान्यास समारोहपूर्वक बुधवार को किया गया। मौके पर आयोजित फैंसी क्रिकेट मैच में बुधवार को शेष एकादश पिंडारूच की टीम ने पिंडारूच एकादश की टीम को दस रन से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेष एकादश की टीम ने निर्धारित पंद्रह ऑवर में पांच विकेट खोकर 136 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी पिंडारूच एकादश की टीम ने पंद्रह ओवर में छह विकेट खोकर मात्र 126 रन पर ही सिमट गई। खेल समाप्ति के बाद मुखिया सुनील कुमार चौधरी की अध्यक्षता व विक्की चौधरी के संचालन में हुए समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री मो.अली अशरफ फातमी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा व विधायक डॉ. फराज फातमी ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान क्रमशः कमलेश कुमार झा व आदित्यनाथ झा को कप प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के अलिंद्र ठाकुर को दिया गया। साथ ही दोनों टीम के कप्तान व अन्य खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया।
इसके बाद पिंडारूच बलुआहा में 47 लाख 26 हजार की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया । मौके पर डायडा के पूर्व चेयरमैन राजकिशोर यादव, राजद जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी, पंडित शिवकांत झा, नवजीत कुमार चौधरी, नवीन कुमार चौधरी,अनवारूल हक, ललित झा, विनोद कुमार यादव, धर्मवीर कुमार मुन्ना, मो. रेजाली, रंजीत कुमार राणा, रवि कुमार, महेंद्र यादव, मो.चांद, ज्ञान रंजन चौधरी समेत अन्य मौजूद थे। मैच देखने के लिए आसपास के गांवों से भरपूर दर्शक जुटे थे।









You must be logged in to post a comment.