spot_img

बालिका गृह से भागी लड़की में प्रशासन बैकफुट पर, एफआईआर-जानकारी ले डूबेगी सरकार को

spot_img
- Advertisement -

 बालिका गृह से भागी लड़की में प्रशासन बैकफुट पर, एफआईआर-जानकारी ले डूबेगी सरकार कोआकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या-17 से सुरतगंज अवस्थित बालिक गृह से फरार नाबालिग लड़की के मामले में चौंकाने वाले तथ्य बुधवार को आया है। मंगलवार की देर रात बालिका गृह की अधीक्षिका ने नगर थाना को दिए प्राथमिकी आवेदन में बालिका गृह से भागने वाली फरार नाबालिग लड़की के भागने का समय 5.30 बजे संध्या का बताया है जबकि पुलिस को इसकी सूचना रात 8.30 बजे मोबाइल से दी गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आखिर बालिका गृह से भागने वाली लड़की की सूचना नगर थाना को लड़की के भागने के तीन घंटे बाद क्यों दी गई। यह सवाल बालिका गृह के प्रबंधन के लिए भारी पर सकता है। जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की रात 8.30 बजे नगर थानाध्यक्ष ने बालिका गृह से भागी लड़की की तलाश के लिए सोशन मीडिया का उपयोग करते हुए जानकारी दी। इधर, घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना की जानकारी मिलते ही डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक वरनवाल, सामाजिक सुरक्षा के निदेशक रश्चिम वर्मा, सदर एसडीपीओ कामिनी वाला,नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय,बालिका सुधार गृह पहुंचकर मामले की छानबीन प्रारंभ की।

- Advertisement -

 

बालिका गृह में लगे सीसीटीवी को खंगालने पर यह पता चला कि उक्त नाबालिग लड़की बालिका गृह का दिवाल फांदकर भागी है। एसपी दीपक वरनवाल ने पुलिस की चार टीम को फरार लड़की की तलाश में चारों दिशाओं में लगाया। स्टेशन, बस स्टेंड भौआडा़ सहित विभिन्न स्थानों की तलाशी के बाद भी उक्त फरार लड़क नहीं मिली। सामाजिक सुरक्षा की निदेशक रश्मि वर्मा ने कहा कि फरार नाबलिग युवती के संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की की तलाश की जा रही है। लड़की अपने माता पिता के पास नहीं जाना चाहती थी। बुधवार को वह सीडब्लूसी मधुबनी की ओर से उसे उसके माता-पिता को सौंपना था। इसी कारण लड़की दिवाल फांदकर बालिका गृह से फरार हो गई है।बालिका गृह से भागी लड़की में प्रशासन बैकफुट पर, एफआईआर-जानकारी ले डूबेगी सरकार को

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel