spot_img

पंच की ऐसी धिनौनी करतूत : चोरी के इल्जाम में नाबालिग को बांधकर पीटा, दंबगों ने बाल पकड़कर चूक चटवाया,

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। नाबालिग को चोरी के इल्जाम में पहले बांधकर पीटा गया, फिर भरी पंचायत में पंच ने उसे थूक चटवाया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

एक दुकान में चोरी के आरोप में एक नाबालिग को पंचायत ने शर्मनाक सजा दी है। उस बच्चे को भरी पंचायत में पहले बांधकर पीटा गया। इसके बाद दबंगों ने उसे थूक चाटने पर मजबूर किया। जब वह इसके लिए तैयार नही हुआ तो फिर से पीटा गया। बाल से पकड़कर जमीन पर थूक फेक कर चटवाया गया।

- Advertisement -
पंच की ऐसी धिनौनी करतूत : चोरी के इल्जाम में नाबालिग को बांधकर पीटा, दंबगों ने बाल पकड़कर चूक चटवाया,
पंच की ऐसी धिनौनी करतूत : चोरी के इल्जाम में नाबालिग को बांधकर पीटा, दंबगों ने बाल पकड़कर चूक चटवाया,

इतना ही नही हैवानों ने इस घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया। धटना पूर्वी चंपारण के जिहुली गां की है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस कार्रवाई की बात कर कही है।

इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस पुलिस ने एक्शन नहीं लिया है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे। घटना पूर्वी चंपारण जिले के जिहुली गांव की है। जिहुली पंचायत के वार्ड नंबर 3 के अशोक साह की दुकान में चोरी हो गई थी। घटना की छानबीन करने पर चोरी में नाबालिग का नाम सामने आया।

वहां मौजूद भीड़ सारा तमाशा देखती रही। किसी ने कुछ नहीं कहा। इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड संख्या एक के पंच छोटन मामले में समझौता कराने पहुंचे। उन्होंने पंच के सामने नाबालिग से जबरन थूक चटवाया। इस सब के बीच पुलिस गायब थी। पूछने पर अनभिज्ञता जताते हुए पताही थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, जिहुली के वार्ड 3 में एक अशोक साह नामक दुकानदार की दुकान में चोरी हो गयी। गांव के ही इस नाबालिग पर चोरी का आरोप लगाया गया। नाबालिग को पकड़कर लाया गया और पंचायत बुलाई गयी। पंचायत में बालक ने चोरी के आरोप से इनकार किया तो कुछ दबंग आगबबूला हो गये। शक के आधार पर नाबालिग को दबंग ग्रामीणों ने खंभे में बांध दिया और पिटाई शुरू कर दी।

बालक बार बार खुद को निर्दोष बताता रहा। वहां मौजूद भीड़ में शामिल लोग तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। बच्चे ने जब चोरी बात कबूल नही किया तो कुछ दबंग आपे से बाहर आ गये। उसने बंधे हुए बालक को खोल दिया और बाल से पकड़कर आरोपी को थूक चटवाया।

इस मामले में पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया- मामला देर रात संज्ञान में आया है। FIR अभी दर्ज कराई जा रही है। सभी दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। जो भी संलिप्त होंगे उन पर कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident

दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga Moharram Violence: दरभंगा में मोहर्रम के बाद बरिऔल चौक पर हिंसक झड़प हुई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने घरों, दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिर#DarbhangaNews,#BiharPolice,#MoharramViolence