spot_img

पक गई बीरबल की खिचड़ी दिल्ली में

spot_img
- Advertisement -

पक गई बीरबल की खिचड़ी दिल्ली में

- Advertisement -

नई दिल्ली, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में शुमार बीरबल की कहानी में खिचड़ी कभी नहीं पक पाई थी, मगर आज के बीरबल की खिचड़ी पक भी गई और लोगों ने इस मकर संक्रांति पर खिचड़ी के जायके का खूब लुत्फ भी उठाया। यह बीरबल कोई और नहीं, बल्कि प्रख्यात लेखक डॉ. बीरबल झा हैं। मिथिला लोक फाउंडेशन के अध्यक्ष व लिंगुआ फैमिली के प्रमुख डॉ. बीरबल झा ने इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर “खिचड़ी पे चर्चा” का एक कार्यक्रम रखा था।

- Advertisement -

कार्यक्रम में शिक्षा, व्यापार, राजनीति, मीडिया समेत कई क्षेत्र से जुडे़ लोग पहुंचे थे, जिनमें कई चर्चित लेखक व साहित्यकार भी मौजूद थे। आगंतुकों को खिचड़ी की दावत दी गई थी। बीरबल झा ने अपने निर्देशन में खिचड़ी का व्यंजन तैयार किया था। साथ में खिचड़ी के चार यार घी, पापड़, दही, अचार भी उपलब्ध थे। इस व्यंजन का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया और इसकी खासियत की चर्चा की।

- Advertisement -

पाग पुरुष  डॉ झा ने कहा कि खिचड़ी सुपाच्य भोजन है, जो मरीजों के पथ्य से लेकर पंच सितारा होटलों के भी मेनू में आज शामिल है। मकरसंक्रांति पर खिचड़ी की दावत की परंपरा मिथिला में सदियों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी एक गुणकारी और जायकेदार व्यंजन है, जिसके कई रूप देखने को मिलते हैं। यह अंग्रेजी का शब्द हॉच- पॉच  नहीं बल्कि फ्रेंच शब्द मिलॉन्ज का परिचायक है। मिलॉन्ज का अर्थ है मिश्रण। खिचड़ी में भी दाल, चावल, सब्जी और जायकेदार मसालों का मिश्रण होता है, जो काफी पौष्टिक होता है।

डॉ. झा ने कहा कि खिचड़ी के अब कई मुहावरे बन चुके हैं, जिनका प्रयोग खानपान से इतर राजनीति, मनोरंजन, समाज समेत कई क्षेत्र में अलग-अगल अर्थों में होता है। इस मौके पर मौजूद अंग्रेजी के प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार झा ने कहा कि आज का विचार भी अब खिचड़ी बन गया है, जो साम्यवाद, पूंजीवाद व अन्यान्य वादों को समाहित कर लिया है। वर्तमान दौर में गठबंधन की राजनीति भी तो एक प्रकार की खिचड़ी ही है।पक गई बीरबल की खिचड़ी दिल्ली में

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir