spot_img

एनएच 57 पर भीषण हादसा : युवक की मौत, दो शिक्षकों समेत सात लोग गंभीर रूप से जख्मी

spot_img
- Advertisement -

इस वक्त की एक बड़ी खबर मधुबनी (Big news for Madhubani) के झंझारपुर से आ रही है। झंझारपुर के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एनएच 57 (a horrific accident on NH 57) पर पिछले 12 घंटों में ताबड़तोड़ घटी सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, दो शिक्षक सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घायल एक शिक्षक समेत दो लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हो रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात खुटौना थाना के घुसकीपटी गांव निवासी राम प्रसाद महतो के 18 वर्षीय पुत्र राम कुमार महतो अपने एक रिश्ते के भाई के साथ बाइक से भैरवस्थान की ओर जा रहा था। कमला बलान नदी पर बने पुल से पहले किसी वाहन से बाइक टकरा गया जिसमें दोनो घायल हो गए।

रात्रि गश्ती में निकली झंझारपुर थाना की पुलिस दोनों को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची लेकिन राम प्रसाद ने अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया।

झंझारपुर थाना के एसआई अरबिन्द कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मृत बालक के परिजन रात में ही अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने केस और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसलिए परिजन से लिखाकर शव को उन्हे सौंप दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail