spot_img

Big News Darbhanga: गुवाहाटी से ट्रक में भरकर कोरियर का सामान लेकर Darbhanga आ रहे ट्रक को अपराधियों ने घेरा, कहा-रोको नहीं तो गोली मार देंगे फिर चालक और खलासी को बनाया बंधक, अपनी गाड़ी पर लादा और चल दिया..फिर ये हुआ…? पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

गुवाहाटी से ट्रक में भरकर कोरियर का सामान लेकर दरभंगा जा रहे ट्रक को अपराधियों ने पहले चारों तरफ से घेरा, कहा-रोको नहीं तो गोली मार देंगे फिर चालक गया जिले के नरेश यादव और खलासी को बनाया बंधक, अपनी गाड़ी पर लादा और चल दिया..फिर ये हुआ…? पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कोरियर कंपनी का ऑनलाइन का सामान लेकर गुवाहाटी से दरभंगा आ रहे ट्रक को अगवा कर अपराधियों ने उसमें से सारा सामान लूट लिया और ट्रक का खलासी समेत चालक को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी पर ले जाकर कहीं सूनसान जगह पर छोड़ दिया।

- Advertisement -

वारदात को अंजाम देने के लिए आधा दर्जन अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर चालक और खलासी को बाद में छोड़ दिया। ट्रक चालक नरेश यादव के अनुसार वह दो दिन पूर्व गुवाहाटी से ट्रक में कोरियर का सामान लेकर दरभंगा के लिए निकला।

इस दौरान देर रात को किशनगंज से पहले एक जगह पर गाड़ी रोककर खाना खाया। इसके बाद जैसे ही पूर्णिया जीरो माइल के समीप पहुंचा तभी पीछे से एक चार चक्का गाड़ी पर आधा दर्जन अपराधी ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक दिया। जबतक कुछ समझ पाते दो बदमाश ट्रक के पास आकर बोला, ट्रक का गेट खोलो नहीं तो गोली मार देंगे।

इसके बाद जैसे ही नरेश ने गेट खोला अपराधियों ने दोनों चालकों को बांधकर अपने गाड़ी में जबरन बैठा लिया। वही एक अपराधी ट्रक लेकर फरार हो गया। इस दौरान ट्रक के दोनो चालकों के साथ अपराधियों ने जमकर मारपीट भी की। मारपीट के बाद ट्रक को रानीगंज अररिया मार्ग पर कमलपुर के समीप छोड़ दिया।

नरेश ने बताया कि वह किसी तरह रानीगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी रानीगंज थानाध्यक्ष को दी। घटना की सूचना मिलने पर रानीगंज थानाध्यक्ष कमलपुर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार, एडीपीओ पुष्कर कुमार पूर्णिया पहुंचकर छानबीन में जुट गए। रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक ने घटना की जानकारी दी है। घटना की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail