back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

सेनानी अनंतलाल की मूर्ति आज अनावरण करेंगे सीएम नीतीश

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सेनानी अनंतलाल की मूर्ति आज अनावरण करेंगे सीएम नीतीश आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघरडीहा प्रखंड के गड़बा गांव में स्वतंत्रता सेनानी अनंतलाल कामत की मूर्ति अनावरण के लिए शनिवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी सहित प्रशासनिक महकमों का मुख्य कार्यक्रम स्थल गड़बा गांव से लेकर हेलीपैड स्थल मध्य विद्यालय जागेश्वरस्थान तक चहल पहल बनी रही। हेलीपैड से गड़बा तक करीब दो किलोमीटर जर्जर सड़क को विभागीय अभियंताओं ने दो दिनों तक रात-दिन काम कर कालीकरण कर दिया। हेलीपैड, प्रतिमा अनावरण स्थल व सभा मंच को अंतिम रूप दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बांस बल्ला से आवश्यक बैरिकेडिंग किया गया है।सेनानी अनंतलाल की मूर्ति आज अनावरण करेंगे सीएम नीतीश

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बता दें कि शनिवार को ग्यारह बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मध्य विद्यालय जागेश्वरस्थान के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, जिसके बाद सड़क मार्ग से गड़बा जाएंगे। जहां वे स्वतंत्रता सेनानी अनंतलाल कामत के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनके 108 वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के गड़बा गांव निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी अनंतलाल कामत 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई बार जेल गए। क्षेत्र के बड़े बड़े स्वाधीनता सेनानियों के साथ मिलकर आज़ादी की लड़ाई की लौ को जलाए रखा।

- Advertisement -

 

15 अगस्त 1947 को देश आज़ाद हुआ तो स्वाधीनता संग्राम में अनंत बाबू के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें ताम्रपत्र से सम्मानित किया। उनका जन्म 19 जनवरी 1919 में एवं मृत्यु 15 जून 2002 में हुआ। स्वतंत्रता सेनानी अनंतलाल कामत जीवन प्रयत्न गरीब पीड़ित और शोषितों के लिए लड़ते रहे। क्षेत्र में शिक्षा का लौ जलाए रखने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उच्च विद्यालय हुलासपट्टी का स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विद्यालय शिक्षा समिति के आजीवन सचिव भी रहे।गड़बा गांव के लोगों को गर्व है कि हमारे गांव में देश के ऐसे महान सपूत ने जन्म लिया था जिसके प्रतिमा अनावरण के लिए स्वयं मुख्यमंत्री आ रहे है।सेनानी अनंतलाल की मूर्ति आज अनावरण करेंगे सीएम नीतीश

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Yash Toxic News: हुमा कुरैशी का ‘टॉक्सिक’ से फर्स्ट लुक आउट, काली ड्रेस में बिखेरा जलवा!

Yash Toxic: साउथ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का इंतजार...

Toxic Movie: यश की ‘टॉक्सिक’ में हुमा कुरैशी का धांसू फर्स्ट लुक वायरल, फैंस हुए दीवाने!

Toxic Movie: 'KGF' स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का इंतजार फैंस बेसब्री से...

Gold Price: सोने की कीमतों ने छुआ नया रिकॉर्ड, जानिए क्या है आज का भाव

Gold Price: शेयर बाजार की उठा-पटक और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने की...

Kieron Pollard का तूफान, दुबई कैपिटल्स को 8 विकेट से धोया: ILT20 2025 में MI एमिरेट्स की धाकड़ जीत

Kieron Pollard: क्रिकेट के मैदान में जब कैरेबियाई तूफान आता है, तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें