spot_img

ई.अशोक कुमार के मार्गदर्शन का फिर दिखा कमाल, प्रगति मैथेमैटिक्स के छात्रों ने मारी बाजी

spot_img
- Advertisement -

ई.अशोक कुमार के मार्गदर्शन का फिर दिखा कमाल, प्रगति मैथेमैटिक्स के छात्रों ने मारी बाजी

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रगति मैथेमैटिक्स की सफलता का लगातार परचम लहरा रहा है। यहां के छात्रों ने संस्थान की मेधा शक्ति का डंका एकबार फिर से जेईई मेन में बजाया है। रविवार को शानदार सफलता की खुशी में प्रगति मैथेमैटिक्स संस्थान परिसर में छात्रों ने जश्न मनाया। शहर के मिश्रा टोला स्थित नाग मंदिर के निकट प्रगति मैथेमेटिक्स परिसर में दिनभर छात्रों व अभिभावकों ने एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी।

- Advertisement -

निदेशक ई.अशोक कुमार ने कहा, लग्न, मेहनत व कर्तव्यनिष्ठ प्रयास ही प्रगति की पहचान

प्रगति के डायरेक्टर ई. अशोक कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि यहां के छात्रों ने अपनी लग्न, मेहनत व कर्तव्यनिष्ठ प्रयास से संस्थान के सुयोग्य व बेहतरीन शिक्षकों का नाम रोशन किया है। यहां के छात्र सुभाष कुमार यादव ने 91.88 फीसद अंक लाकर शानदार सफलता अर्जित की है। वहीं, रॉबिन्स कुमार 89.37 फीसद, शिवानी 89 फीसद, कृष्णा कुंवर 83 फीसद, आनंद मोहन 82.25, अरबाब 80.19 फीसद परसेंटाइल के साथ जेईई मैन की पहली परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। इस सफलता से प्रगति मैथेमैटिक्स के छात्र उत्साहित हैं।

- Advertisement -

छात्रों के परिणाम ने बनाया प्रगति मैथेमैटिक्स को सर्वश्रेष्ठ

प्रगति के डायरेक्टर  ई. अशोक कुमार ने बताया कि और भी छात्रों के रिजल्ट आने की संभावाना है जिनसे कांटेक्ट करने की कोशिश की जा रही है। ई.अशोक ने कहा कि पिछले वर्ष भी संस्थान ने दरभंगा का नाम रोशन किया था। यहां के छात्र को गणित में उच्चतम अंक मिला था। इस वर्ष भी सुभाष ने गणित में 94 फीसद परसेंटाइल लाकर साबित कर दिया है कि प्रगति मैथेमैटिक्स में पढ़ाई की गुणवत्ता सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते खुशी व्यक्त करते बताया कि इस वर्ष भी दरभंगा के उच्चतम अंक रहने की संभावना यहीं के छात्र की है। मौके पर सफल छात्रों के अभिभावकों ने देशज टाइम्स को बताया कि यहां के शिक्षक व व्यवस्था की जितनी तारीफ की जाए कम है। बेहतर व स्वस्थ माहौल में पढ़ाई व निदेशक ई. अशोक कुमार की दूरदर्शी चिंतन व बेहतरीन मार्गदर्शन से हमारे बच्चे निरंतर सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। अभिभावकों ने मौके पर निदेशक ई. अशोक कुमार को शुभकामना देते हुए बेहतरीन परिणाम देने के लिए बधाई दी।ई.अशोक कुमार के मार्गदर्शन का फिर दिखा कमाल, प्रगति मैथेमैटिक्स के छात्रों ने मारी बाजीई.अशोक कुमार के मार्गदर्शन का फिर दिखा कमाल, प्रगति मैथेमैटिक्स के छात्रों ने मारी बाजी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel