spot_img

कर्पूरी जयंती को सफल बनाने में मधुबनी महिला जदयू ने झोंकी ताकत, जिलाध्यक्ष संगीता ने कहा आइए 24 को पटना

spot_img
- Advertisement -

कर्पूरी जयंती को सफल बनाने में मधुबनी महिला जदयू ने झोंकी ताकत, जिलाध्यक्ष संगीता ने कहा आइए 24 को पटना

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के लौकही प्रखंड में सोमवार को जिला महिला जदयू अध्यक्ष संगीता ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक महती बैठक करते हुए  पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में चौबीस जनवरी को प्रस्तावित कर्पूरी जयंती में वृहत भागीदारी पर जोर दिया। साथ ही तय किया गया कि स्थानीय स्तर से सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता कर्पूरी जयंती में सम्मिलित होकर जननायक के बताए मार्ग पर चलेंगे और उसी संकल्प के साथ आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री व अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की जीत का रास्ता बनाएंगें। जानकारी के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता करते हुए  जिला महिला जदयू अध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा, जननायक कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा समाज के शोषित, वांछित को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्हें वंचितों की पंक्ति से बाहर निकालने का कार्य किया।

- Advertisement -

जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा कि जननायक ने अतिपिछड़ा समाज को आरक्षण देकर उनके अंदर विश्वास पैदा करते हुए समाज का अगुवा बनाया। वंचित समाज को ताकत दी। कर्पूरी का जीवन हमेशा संघर्ष व के साथ गरीबों के कल्याण में ही बीता। आजीवन उन्होंने  संघर्ष का रास्ता चुनकर वंचितों को तरक्की की राह दिखाई। उनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक व सादगी से भरा था। समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें जननायक  बना दिया।

- Advertisement -

जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि पटना में प्रस्तावित कर्पूरी जयंती में अपनी भागीदारी देकर लौकही के प्रति जननायक के लगाव, उनकी देन को याद करते हुए प्रदेश सरकार के मुखिया व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ताकत बनकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना तन-मन समर्पित करें। बैठक को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्य्क्ष  केदारनाथ भंडारी, केशव मंडल, कमलाकांत भारती, दिलीप  ने भी संबोधित किया। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कर्पूरी जयंती को सफल बनाने में मधुबनी महिला जदयू ने झोंकी ताकत, जिलाध्यक्ष संगीता ने कहा आइए 24 को पटना

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar