spot_img

विराट कोहली और ऋषभ पंत को BCCI का ब्रेक, श्रीलंका के खिलाफ T-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे, इन धाकड़ों की हो सकती है वापसी

spot_img
- Advertisement -

कोलकाता में दूसरे टी-20 में शानदार फार्म में लौटने वाले पूर्व कप्तान विराट कोहली अब आगामी श्रीलंका दौरे पर मैदान में नहीं दिखेंगे। क्रिकेट प्रेमियों को इस सीरीज में पूर्व कप्तान की कमी खलने वाली है।

- Advertisement -

साथ ही, विकेट के पीछे चुलबुली अंदाज में बातें करने वाले और दूसरे टी-20 में पूर्व कप्तान विराट के साथ पचासा बनाने वाले ऋषभ पंत भी अगले श्रीलंका दौरा के दौरान मैदान पर नहीं दिखेंगे।

- Advertisement -
विराट कोहली और ऋषभ पंत को BCCI का ब्रेक, श्रीलंका के खिलाफ T-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे, इन धाकड़ों की हो सकती है वापसी
विराट कोहली और ऋषभ पंत को BCCI का ब्रेक, श्रीलंका के खिलाफ T-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे, इन धाकड़ों की हो सकती है वापसी

दोनों की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने रोमांचक मैच में भुवनेश्वर कुमार के 19वें ओवर में महज चार रन देने के ऐवज में शानदार जीत दिलाई लेकिन बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम के बायो बबल से 10 दिन का ब्रेक दिया है।

- Advertisement -

कोहली अब घर के लिए रवाना हो चुके हैं। अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 तथा श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के अगले दो मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में होंगे। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए शाम को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

कोहली के अलावे ऋषभ पंत को भी ब्रेक
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी बायो बबल से ब्रेक दिया गया है। पंत भी अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम T20 मैच में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी ​टीम का ​हिस्सा नहीं होंगे।

श्रीलंका सीरीज के लिए आज शाम को टीम का चयन
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है और माना जा रहा है कि आज शाम के बाद टीम की घोषणा हो सकती है। भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। विराट टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे जबकि टेस्ट सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा होंगे।

रवींद्र जडेजा की होगी वापसी

रिपोर्ट में कहा गया कि रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान राष्‍ट्रीय टीम में वापसी करने वाले हैं। रवींद्र जडेजा चोट के कारण न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और पूरे दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए थे। खबर है कि रवींद्र जडेजा लखनऊ पहुंच चुके हैं और सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं।

जडेजा की वापसी का मतलब है कि अक्षर पटेल या वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर होना पड़ेगा। दोनों ऑलराउंडर्स वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम का हिस्‍सा थे, लेकिन चोट के कारण बाहर हुए।

जडेजा के साथ जसप्रीत बुमराह की भी वापसी की उम्मीद

जडेजा के साथ जसप्रीत बुमराह की भी वापसी की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 26 जनवरी को कहा था कि बुमराह को मोहम्मद शमी को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए आराम दिया गया था। वहीं जडेजा को लेकर कहा था कि वह अपने घुटने की चोट के बाद रिकवरी के अपने अंतिम चरण से गुजर रहे हैं और विंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

रोहित शर्मा बन सकते हैं टेस्ट कप्तान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीद के बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी। फिलहाल टेस्ट कप्तान घोषणा नहीं हुई है। इस बात की पूरी संभावना है कि रोहित शर्मा को यह पद दिया जाएगा, जिससे वह सभी प्रारूपों में टीम इंडिया के कप्तान बन जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar