back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Lalu Yadav: लालू यादव का फिर सजेगा रांची में दरबार, मगर हर शनिवार सिर्फ तीन लोग ही कर सकेंगे मुलाकात

spot_img
- Advertisement - Advertisement

चारा घोटाला मामले में दोषी करार होने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। इलाजरत लालू से मिलने के लिए जेल प्रशासन की ओर से शनिवार का दिन तय किया गया है।

- Advertisement -


हालांकि, लालू की अनुमति के बाद ही मुलाकात करने वालों को मिलने दिया जाएगा। अगर आवेदन आते हैं तो पहले इसकी जानकारी लालू को दी जाएगी। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही यह तय होगा कि कौन मिलेगा और कौन नहीं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
Lalu Yadav: लालू यादव का फिर सजेगा रांची में दरबार, मगर हर शनिवार सिर्फ तीन लोग ही कर सकेंगे मुलाकात
Lalu Yadav: लालू यादव का फिर सजेगा रांची में दरबार, मगर हर शनिवार सिर्फ तीन लोग ही कर सकेंगे मुलाकात

रांची के रिम्स में भर्ती राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के अस्पताल वार्ड में दरबार लगाने की खबरों के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जेल प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। उनके दरबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब सिर्फ शनिवार को लालू यादव की सहमति से ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PMO new building: नए युग की प्रशासनिक पहचान: 'सेवा तीर्थ' में PMO और मंत्रालयों का महासंगम, तेज होगी भारत की रफ्तार

बिरसा मुंडा जेल के अधिकारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि 15 फरवरी को चारा घोटाले में दोषी करार दिये जाने के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद यादव लगातार अपने वार्ड में दरबार लगा रहे थे, जिसे देखते हुए उनसे मिलने वालों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।

जानकारी के अनुसार, लालू डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से संबंधित बीमारी, कमजोर इम्यूनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत की बीमारी से ग्रसित हैं।

इस लिहाज से उनसे मिलने वालों में अधिकांश उनके परिजन ही होंगे लेकिन अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, परिजन लालू से मिलना चाहते हैं तो बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को आवेदन दे सकते हैं।हालांकि, अभी तक न तो लालू ने किसी से मिलने की इच्छा जताई और न ही उनके परिजनों ने मिलने का आवेदन दिया है।

जेल प्रशासन के अनुसार एक दिन में तीन लोगों को ही मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने शनिवार को बताया कि पिछली बार भी मुलाकात के लिए शनिवार का दिन तय किया गया था। इसी आधार पर इसबार भी यही दिन चुना गया है। अगर लालू प्रसाद की इच्छा होगी तो परिजन उनसे मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका रक्षा संबंध: हिंद महासागर में भारत की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भरता की नई गाथा

जेल अधीक्षक ने कहा कि विशेष परिस्थिति में अधिवक्ता और परिजन के लिए अलग से विचार किया जाएगा। जो भी निर्णय होगा जेल मैनुअल के अनुसार ही होगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

जेल अधीक्षक के अनुसार लालू की अनुमति के बाद ही मुलाकात करने वालों को मिलने दिया जाएगा। अगर आवेदन आते हैं तो पहले इसकी जानकारी लालू को दी जाएगी। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही यह तय होगा कि कौन मिलेगा और कौन नहीं।

यह भी पढ़ें:  Bangladesh Election: बांग्लादेश में BNP की प्रचंड जीत, PM Modi ने तारिक रहमान को दी बधाई

सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा
जेल प्रशासन के अनुसार लालू प्रसाद की सुरक्षा की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी। अनाधिकृत लोगों के मिलने के विषय में जेल अधीक्षक ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। हालांकि, जेल प्रशासन पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बीते 15 फरवरी को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू को रिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की गई थी। इसके बाद उनकी जांच के लिए बुधवार को कई सैंपल लिए गए थे। अब उनकी जांच रिपोर्ट आ गई। लालू की देखरेख के लिए सात सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है, जो लालू पर निगरानी रख रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 14 फरवरी 2026 का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन...

महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा से बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें इसका राशियों पर प्रभाव

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का पर्व भगवान...

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर ₹18,500 की बंपर बचत: ग्राहकों के लिए खास मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra: स्मार्टफोन की दुनिया में प्रीमियम सेगमेंट हमेशा से ग्राहकों के...

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें