spot_img

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के रजिस्टार बने प्रो. सत्येंद्र नारायण सिंह, महाराजाधिराज सर डॉ. कामेश्वर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि के साथ मांगा आशीर्वाद, कहा- महाराजाधिराज! आशीष दीजिए, निरपेक्ष बना रहूं, भूल से भी न हो कोई चूक

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। हे महाराजाधिराज! आप दान वीर कर्ण के माफिक रहे हैं। संस्कृत व संस्कृति के साथ संस्कार समृद्धि में भी आपका योगदान अविस्मरणीय है। आप जहां भी हैं, हम पर अपनी कृपा व आशीष बरसाते रहें। हमें इतनी शक्ति व समझ रहे कि हम सदा निरपेक्ष बने रहें और किसी को हमारे कार्यों से अनावश्यक दुखी न होना पड़े।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कुलसचिव के रूप में मैं अपने कर्तव्यों पर एकदम खड़ा उतरूं। बस यही आशीर्वाद मांगने आया हूं। यह उदगार संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त रजिस्टार प्रो. सत्येंद्र नारायण सिंह (Darbhanga Sanskrit University’s Registrar Prof. Satyendra Narayan Singh) के हैं, जो उन्होंने परिसर में स्थापित महाराजाधिराज सर डॉ. कामेश्वर सिंह की प्रतिमा पर पूरे समर्पण भाव से पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शीश नवा कर व्यक्त किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दिल्ली मोड़ ROB पर DM का एक्शन! दरभंगा के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, दिया ये अल्टीमेटम

इसके बाद ही उन्होंने कार्य के पहले दिन की विधिवत शुरुआत की। जाहिर है मौके पर मौजूद सभी कर्मी कुलसचिव की इस सोच व सहृदयता के कायल हो गए। जानकारी के अनुसार, महाराजाधिराज की ओर से दिए गए अपने अमूल्य भवन विलास पैलेस व अकूत अचल-संपत्ति के दान के बाद ही संस्कृत विश्वविद्यालय अस्तीत्व में आ सका।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराबबंदी का महा-एक्शन! जब्त 10 गाड़ियां नीलाम, सरकार की हुई बंपर कमाई

जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया
इसके बाद कुलसचिव प्रो.सिंह कुलपति डॉ. शशिनाथ झा से उनके चेम्बर में मिले। उन्हें मुंगेर विश्वविद्यालय से लाये आधुनिकतम डायरी भेंट करते हुए काम करने की औपचारिक इजाजत मांगी।

कुलसचिव प्रो. सिंह ने कहा
कि यह है तो महज डायरी लेकिन कुलपति को इसे सौंप कर हम अपनी तरफ से गारंटी देना चाहता हूं कि भूलकर भी अगर हमसे काम के दौरान कोई चूक हो जाय तो वे अवश्य हमें आगाह करेंगे और हम भी अपनी ओर से चेयर को पूर्ण समर्पण व समर्थन देंगे। यह डायरी भविष्य के लिए गवाही है।आह्लादित कुलपति ने मिलजुलकर कार्य कर विश्वविद्यालय को नए मुकाम तक ले जाने की वकालत की।

यह भी पढ़ें:  DARBHANGA के केवटी में बड़ा बदलाव! नए बीडीओ-सीओ की एंट्री, आपकी सरकारी सेवाओं पर क्या होगा असर?

इसी क्रम में वेद विभाग के प्रध्यापक डॉ सत्यवान कुमार, शिवाकांत मिश्र, भवेश झा समेत अन्य कर्मियों द्वारा वेदोच्चारण के बीच कुलसचिव ने अपने चेम्बर में कुर्सी संभाली। इसके साथ ही प्रतिकुलपति को भी डायरी भेंट करते हुए नववर्ष की बधाई के साथ साथ दोनों अभिभावकों-कुलपति और प्रतिकुलपति से समन्वित आशीर्वाद की प्रार्थना की।

ताकि निर्विवाद रूप से विश्वविद्यालय का कार्य सम्पादन हो सके। फिर सभी कर्मियों व पदाधिकारियों से परिचय हुआ। यहां स्थापना शाखा के कर्मियों को सञ्चिका में की जानेवाली टिपण्णी व विभागीय पत्र जारी करने के तौर तरीके पर उन्होंने फोकस किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking: भागलपुर में खौफनाक वारदात: थाने के ठीक सामने बिल्डर को उतारा मौत के घाट, लोग सहमे

Bhagalpur Murder: भागलपुर में तिलकामांझी थाना के सामने बिल्डर बजरंग कुमार की हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात से लापता बजरंग का शव उनके कार्यालय में मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई#BhagalpurMurder,#BiharCrime,#TilkamanjhiThana

पटना में निगरानी का छापा: वेतन आयोग का अधिकारी ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, मचा हड़कंप!

Bihar Vigilance Action: पटना में निगरानी विभाग ने वेतन आयोग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ₹17 लाख के लंबित एरियर के भुगतान के बद#BiharVigilance,#PatnaNews,#Corruption

“डिप्टी PM बनाना तो बेइज्जती होगी!” नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा वाला बयान

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर तेज बहस छिड़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनकी बेइज्जती होगी, वे प्रधानमंत्री पद के योग#BiharPolitics,#NitishKumar,#TejashwiYadav

शिक्षकों की खैर नहीं! बिहार में अब लेट होने पर कट जाएगी सैलरी, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश | वेतन चाहिए तो ये कीजिए?

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति के लिए नए और सख्त नियम जारी किए हैं। अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही वेतन का भु#BiharEducation,#TeacherAttendance,#EShikshaKosh