spot_img

ट्रक ने बाइक सवार बिरौल के आवास सहायक को रौंदा मौत, दूसरा गंभीर

spot_img
- Advertisement -

ट्रक ने बाइक सवार बिरौल के आवास सहायक को रौंदा मौत, दूसरा गंभीर

- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर चौक के पास ट्रक व बाइक की टक्कर में बिरौल प्रखंड में आवास सहायक के पद पर कार्यरत दयानंद पासवान की मौत हो गई।वहीं, बाइक पर पीछे बैठे हरेराम चौपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। हरेराम को स्थानीय अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

वहीं, हादसे के खिलाफ उत्तेजित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को जब्त करते हुए ट्रक व बाइक को अपने साथ ले गई। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। इससे एक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दूसरा सवार बुरी तरह जख्मी हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक बिरौल प्रखंड में आवास सहायक के पद पर कार्यरत व बहेड़ा थाना क्षेत्र के जरिसो पंचायत के महदैय गांव के दयानंद पासवान अपने घर से बिरौल जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। वहीं पीछे बैठे भगवतपुर गांव के हरेराम चौपाल को गंभीरावस्था में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं घटना स्थल पर एक अज्ञात बाइक सवार भी चपेट में आ गया। इससे नाराज लोगों ने बिरौल-दरभंगा पथ को जाम कर दिया। मौके पर बहेड़ा थाना पुलिस सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच लाश सहित क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व ट्रक अपने कब्जे में कर सड़क जाम हटवाया।

ट्रक ने बाइक सवार बिरौल के आवास सहायक को रौंदा मौत, दूसरा गंभीर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में 20 लाख की चोरी, पुलिस बेखबर?

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar

चर्चा नई है: NDA बचाने वाली नीलम देवी को JDU ने ही दिखाया बाहर का रास्ता | कहां घुस गए कॉक्रोच | अनंत सिंह...

Bihar JDU: JDU ने मोकामा की विधायक नीलम देवी और उनके पति अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। फरवरी 2024 के फ्लोर टेस्ट में नीलम देवी ने NDA सरकार के #BiharJDU,#NeelamDevi,#AnantSingh

दरभंगा में 23 करोड़ की सड़क की खुदाई, जांच टीम बोली -दिल्ली लैब जाएगी रिपोर्ट!

Bihar Road Construction: दरभंगा में 23.9 करोड़ रुपये की लागत से बनी बेनीपुर-मनीगाछी सड़क की केंद्रीय गुणवत्ता एजेंसी ने जांच की। इस दौरान निर्माण एजेंसी ने अधिकारियों पर 'मानसिक प्रताड़ #DarbhangaNews,#BiharRoadConstruction,#RoadQualityCheck