spot_img

दरभंगा में 22 मार्च को नेहरू स्टेडियम में आन-बान और शान के साथ मनेगा बिहार दिवस

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। जिलाधिकारी राजीव रोशन ने कहा है कि 22 मार्च बिहार दिवस से अवसर पर बिहार के सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में किया (Bihar Diwas will be celebrated with pride and glory at Nehru Stadium in Darbhanga on March 22) जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विद्यालय के ड्रेस में प्रभातफेरी का आयोजन करेंगे।

- Advertisement -

इसके साथ ही सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे 22 मार्च बिहार दिवस के अवसर पर अपने क्षेत्रान्तर्गत जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के अनुसार महादलित टोलों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेंगे, इस अवसर पर चश्मा का भी वितरण करने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक खुलासा! 30 जून से लापता शख्स की बंद कमरे से मिली लाश | पढ़िए - जब ताला खोला गया !

बिहार दिवस के अवसर पर जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एवं उसके समीप श्रमदान पर आधारित साफ- सफाई करवाने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,समेकित बाल विकास योजना,दरभंगा को तथा स्वच्छता कीट्स उपलब्ध कराने के लिए पीएचईडी को निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन तथा शौचालय का महत्व पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करवाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में विकास को लगा ग्रहण! लापरवाही से करोड़ों के प्रोजेक्ट्स अधर में? बेनीपुर में NOC के बिना शुरू हुए नाला निर्माण पर पथ निर्माण विभाग का अड़ंगा!

इस अवसर पर चौक चौराहों पर स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं के साफ-सफाई कराने एवं शहरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश नगर निगम दरभंगा को दिया गया है। बिहार दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों को नीली रोशनी से सजाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा फैसला: इन 10 थानों के प्रभारियों पर हुई कार्रवाई, अब नहीं चलेगी लापरवाही!

22 मार्च बिहार दिवस के अवसर पर दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों एवं आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चौंकाने वाला आंकड़ा! बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाएं क्यों बन रही हैं आवाज़? जानिए – महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने क्या कहा!

Bihar Vigilance Bureau: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाओं की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। निगरानी ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि 2025 में 8 महिलाओं ने शिकायत की#BiharVigilance,#WomenAgainstCorruption,#BiharNews

बड़ी खबर! बिहार में अब रेफरल के नाम पर नहीं भटकेगा कोई मरीज, CM Samrat ने उठाया कड़ा कदम | 15 अगस्त से रेफरल...

Bihar Health Policy: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अगस्त 2026 से अनुमंडलीय और जिला अस्पतालों से मेडिकल कॉलेजों में अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। यह फैसला#BiharHealth,#SamratChoudhary,#HealthPolicy

मुजफ्फरपुर में ‘हथियार’ लहराने वाले की खैर नहीं! पुलिस ने पटना से दबोचा, viral video से फैला रहा था दहशत

Bihar Police Action: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक विवेक सिंह को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनाली बंदूक और मोबाइल फोन भ#BiharPoliceAction,#MuzaffarpurCrime,#IllegalWeapon

चौंकाने वाला फैसला! प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव से करेंगे चुनावी डेब्यू, BJP के गढ़ में देंगे सीधी चुनौती

Prashant Kishor: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब खुद चुनावी रण में उतरेंगे। जन सुराज पार्टी ने उन्हें पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव का उम्मीदवार बनाने का फैसला कि#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics