spot_img

महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत की राह का अगुवा बना महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मिर्जा खां तालाब स्थित महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ने स्वच्छता का संदेश हर घर तक पहुंचाने की अपनी जिद को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए जागरूकता रैली के साथ समाज को स्वच्छ रखने का संदेश हर घर तक पहुंचाया। मौके पर स्कूल  परिसर से निकली जन जागरूकता रैली ने हर खास व आम को अपने बूते नवनिर्माण करने के लिए आगे आकर स्वच्छता का संकल्प लेकर अगुवा बनने का न्यौता दिया। भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो दरभंगा इकाई की ओर से आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित रैली को एसडीपीओ अनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Advertisement -

ज्ञान को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ जली दीप

रैली के बाद स्वच्छ भारत अभियान पर परिचर्चा व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विद्यालय के निदेशक हीरा कुमार झा, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुनील कुमार चौधरी, विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रभा मल्लिक, आकाशवाणी दरभंगा के कार्यक्रम अधिशासी रणधीर ठाकुर, चाइल्ड लाइन, महिला हेल्पलाइन व जीविका के अधिकारी, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसए एच आब्दी सहित कई गणमान्य ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सबों ने स्वच्छता पर विमर्श करते बच्चों व मुहल्लेवासियों को जागरूक बनाते हुए उन्हें स्वच्छता के मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।

- Advertisement -

प्रश्नोत्तरी में स्वच्छता के हर प्रश्न का मिला बच्चों से जवाब

प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भी बच्चों से स्वच्छता से संबंधित विभिन्न तरह के प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले पंद्रह बच्चों को आगत अतिथियों ने पुरस्कृत  किया। वहीं, आगत अतिथियों के स्वागत में महात्मा गांधी के बच्चों  ने स्वागत गीत गाकर व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी की ओार से अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया।

- Advertisement -

स्वच्छता पर गीत ने दिल जीता, नाटक ने किया सोचने पर मजबूर

विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित गायन प्रस्तुत कर दिल जीता वहीं बाहर से आए कलाकारों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक से लोगों को जागरूक होने का मंत्र दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सीनियर बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार, राज किशोर झा, बैद्यनाथ झा, विनोद कुमार ,प्रेम कुमार, आमिर खान,  नवीन कुमार चौधरी, प्रभात कुमार सिंह सहित मोहल्ले के सैकड़ों पुरुष व महिलाओं ने मौजूद होकर स्वच्छ रहने व स्वच्छ समाज बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का सफल संचालन आकाशवाणी दरभंगा के संवाददाता दीपक कुमार झा ने किया।महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत की राह का अगुवा बना महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar