spot_img

इनकार के बाद आखिरकार दिल्ली एम्स ने लालू प्रसाद को किया भर्ती, 1अप्रैल का दिन रहेगा अहम

spot_img
- Advertisement -

चारा घोटाला में सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली स्थित ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आखिरकार भर्ती कर लिया है। हालांकि, संस्थान ने बुधवार को रांची रिम्स द्वारा रेफर किए जाने के बाद इलाज करने से इनकार कर दिया था लेकिन अब लालू प्रसाद का दिल्ली एम्स में इलाज शुरू हो गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

फिलहाल उन्हें इमर्जेंसी में रखा गया है। उनकी किडनी और कुछ अन्य जरूरी जांच की गई हैं। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ये फैसला लिया जाएगा कि उन्हें एम्स में एडमिट किया जाएगा या नहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET और JEE छात्रों के लिए आई सबसे बड़ी खबर! अब बोर्ड के नंबरों से तय होगा भविष्य, मिलेंगे कई मौके

जानकारी के अनुसार एम्स की ओर रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह देने के बाद लालू रांची पहुंचने के लिए बुधवार दोपहर में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, जहां उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। एयरपोर्ट से तत्काल उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद उन्हें एडमिट कर लिया गया है। इससे पहले रात में गहन जांच के बाद एम्स के चिकित्सकों ने भर्ती से इनकार करते हुए उन्हें रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह दी थी।

लालू को एडमिट नहीं करने के बाद लालू यादव के परिजनों के अलावा पार्टी के कई नेता एम्स पहुंच गए और उन्हें एडमिट कराने में जुट गए। इसमें उनकी बेटी मीसा भारती, राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा और अन्य नेता शामिल हैं। हालांकि एम्स प्रबंधन की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:  NEET और JEE छात्रों के लिए आई सबसे बड़ी खबर! अब बोर्ड के नंबरों से तय होगा भविष्य, मिलेंगे कई मौके

उल्लेखनीय है कि 22 मार्च की शाम लालू यादव रांची के रिम्स से चार्टर्ड प्लेन से एम्स दिल्ली पहुंचे थे। वहां रात भर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद सुबह चार बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। एम्स में लालू का इलाज कर रहे और स्टेट मेडिकल बोर्ड में शामिल रहे डॉ. विद्यापति ने बताया कि लालू यादव की स्थिति गंभीर है। उनकी किडनी स्टेज पांच में पहुंच गयी है। हार्ट फेलियोर के भी चांसेज हैं। इन्हीं सब स्थितियों की समीक्षा करने के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया था।

पिछले साल पांच माह एम्स में चला था इलाज

बताया जाता है कि 23 जनवरी, 2021 को भी स्थिति बिगड़ने के बाद लालू यादव को रिम्स से एम्स शिफ्ट किया गया था। यहां लगभग पांच महीने इलाज के बाद उन्हें मई में डिस्चार्ज किया गया था। इस दौरान अप्रैल में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से जमानत भी मिल गई थी। इसके बाद कुछ महीने वे दिल्ली में वे अपनी बेटी मीसा भारती के आवास में रहे थे। इस बीच दिसंबर 2021 में उन्हें एक बार फिर से एम्स में दो दिनों के लिए एडमिट कराया गया था।

यह भी पढ़ें:  NEET और JEE छात्रों के लिए आई सबसे बड़ी खबर! अब बोर्ड के नंबरों से तय होगा भविष्य, मिलेंगे कई मौके

14 फरवरी से रिम्स में हैं लालू

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद लालू को पहले होटवार जेल भेजा गया था। लालू को स्थिति को देखते हुए कुछ घंटों बाद ही रिम्स के एक निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।

एक अप्रैल को जमानत पर होना है फैसला

डोरंडा कोषागार मामले में सजा सुनाए जाने के खिलाफ और जमानत के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद जमानत याचिका को सुनवाई के लिए एक अप्रैल को सूचीबद्ध किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ दांव पर! PK की एंट्री से बढ़ी टेंशन, नितिन नवीन की सीट पर कौन बनेगा BJP उम्मीदवार? कई बड़े...

Bankipur By-election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी क#BankipurByElection,#BiharPolitics,#PrashantKishor

Patna Zoo में आने वाले हैं 3 नए मेहमान! 2 गौर और 1 जिराफ से बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Zoo News: पटना जू में जल्द ही नए मेहमान आने वाले हैं। जुलाई के अंत तक शिवमोगा से दो नर गौर और मैसूर से एक नर जिराफ पहुंचेंगे, जिससे जू में जानवरों की संख्या बढ़ेगी और ब्र#BiharZooNews,#PatnaAnimals,#AnimalExchange

Bihar Police का बड़ा फैसला! समस्तीपुर, मधुबनी समेत 5 जिलों में अब SP नहीं SSP करेंगे कमान, जानिए क्या बदलेगा?

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव करते हुए समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली, सिवान और पूर्वी चंपारण में अब वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद सृजित किए गए हैं।#BiharPolice,#SSPBihar,#LawAndOrder

दरभंगा-समस्तीपुर में होने वाली थी बड़ी डकैती? STF और पुलिस को कैसे मिली भनक, मुठभेड़ में क्या-क्या हुआ?

Bihar STF Encounter: बिहार STF और समस्तीपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कुख्यात अपराधी अमन साहनी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से समस्तीपुर, दरभंगा और आसपास क#BiharSTF,#SamastipurCrime,#AmanSahani