spot_img

Big Accident : कटिहार के मनिहारी और साहेबगंज बीच मालवाहक जहाज गंगा नदी में डूबा, दर्जन लोगों समेत गिट्टी-पत्थर से लदे कई ट्रक गंगा में समाए, लापता

spot_img
- Advertisement -

टिहार से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां, कटिहार के मनिहारी और साहेबगंज बीच चलने वाली गंगा नदी में मालवाहक जहाज का संतुलन बिड़गने से कई लोग लापता हो गए हैं। वहीं, कई ट्रक गंगा में समा गए हैं। मामला, गुरुवार देर रात की है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि साहेबगंज और मनिहारी के बीच गंगा नदी में चलने वाले फेरी मालवाहक जहाज का संतुलन बिगड़ गया। इससे जहाज पर मौजूद करीब दर्जन भर गिट्टी-पत्थर से लदा ट्रक गंगा में समा गया।

- Advertisement -

घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग लापता हैं। हादसे के बाद तीन लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकले हैं, जिनका इलाज मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है।

- Advertisement -

यह हादसा साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुआ। जहाज पर सवार मोहम्मद अंसार ने बताया कि मालवाहक जहाज में लगभग 18 गिट्टी-पत्थर से भरा ट्रक था, जो साहेबगंज से मनिहारी आ रहा था। संतुलन बिगड़ जाने की वजह से जहाज एक तरफ झुका और कई ट्रक डूब गये। अंसार ने बताया कि हमलोग ने किसी प्रकार तैर कर अपनी जान बचाई। कई ट्रक चालक और खलासी भी तैर कर निकले। इस हादसे में अभी भी दर्जन भर से ज्यादा लोग लापता हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ राजेश रंजन, थानाध्यक्ष रंजन कुमार गंगा घाट पहुंचे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मामला साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। साहिबगंज से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जहाज से करीब एक दर्जन ट्रक गंगा में समाया है। मनिहारी पुलिस लापता लोगों की खोजबीन में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 24 जिलों पर आसमानी आफत! अगले 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, Bihar Weather Alert आपके शहर का क्या हाल?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है, लेकिन 48 घंटे बाद झमाझम बारिश से राहत मिलेगी।#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#RainAlert

15 जुलाई से गुप्त नवरात्र: मां दुर्गा नौका पर पधारेंगी, क्या बदल जाएगी आपकी किस्मत?

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई 2026 से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी और गज पर प्रस्थान करेंगी, जो सर्वसिद्धि, समृद्धि और अच्छी वर्षा#GuptNavratri2026,#MaaDurga,#HinduFestival

Banka Accident: बांका में ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, भीड़ का फूटा गुस्सा, भारी उपद्रव, पथराव, कई पुलिसकर्मी जख्मी, मवेशियों की भी...

Bihar Banka Accident: बांका में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम हैप्पी कुमार की जान ले ली और तीन मवेशियों को कुचल दिया। मदद में देरी से भड़के ग्रामीणों ने बौसी-हंसडीहा राष्ट्रीय रा#BiharNews,#BankaAccident,#PoliceAttack

भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ दांव पर! PK की एंट्री से बढ़ी टेंशन, नितिन नवीन की सीट पर कौन बनेगा BJP उम्मीदवार? कई बड़े...

Bankipur By-election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी क#BankipurByElection,#BiharPolitics,#PrashantKishor