spot_img

दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल में 14 मई को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में 14 मई 2022 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

इसमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद
यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एनआई एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाली खबर: दरभंगा DMCH में 10 किलो का ट्यूमर निकाला, महिला की जान बची!

दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बीएसएनएल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।
इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga के रोमित की खुदकुशी रुला देगा! नाकामी की फांसी और किचन से निकली युवक की लाश!

इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन हेतु संबंधित न्यायालय, संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा से सम्पर्क कर सकते हैं।

इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए फोन नंबर 06272-240113 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता, जानकारी हेतु bslsalokadalat@gmail.com पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खुलेगा 385 एकड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र! लाखों युवाओं को मिलेगी नौकरी, बदल जाएगी मिथिलांचल की तस्वीर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बागमती नदी निगल गई 16 साल के अहमद को? सरवर सेतु पर दोस्तों के साथ घूमने गया… पुल से गिरा और?

Darbhanga News: दरभंगा में बागमती नदी पर बने सरवर सेतु से 16 साल का अहमद लापता हो गया है। दोस्तों के साथ घूमने गए किशोर के नदी में गिरने के बाद से परिवार और पुलिस तलाश में जुटी#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#MissingBoy

Darbhanga के रोमित की खुदकुशी रुला देगा! नाकामी की फांसी और किचन से निकली युवक की लाश!

Darbhanga UPSC: बिहार के दरभंगा में UPSC की परीक्षा में तीसरी बार असफल होने से हताश 25 वर्षीय रोमित कुमार ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।#DarbhangaNews,#UPSCAspirants,#StudentSuicide

बिहार में 24 जिलों पर आसमानी आफत! अगले 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, Bihar Weather Alert आपके शहर का क्या हाल?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है, लेकिन 48 घंटे बाद झमाझम बारिश से राहत मिलेगी।#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#RainAlert

15 जुलाई से गुप्त नवरात्र: मां दुर्गा नौका पर पधारेंगी, क्या बदल जाएगी आपकी किस्मत?

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई 2026 से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी और गज पर प्रस्थान करेंगी, जो सर्वसिद्धि, समृद्धि और अच्छी वर्षा#GuptNavratri2026,#MaaDurga,#HinduFestival