spot_img

पटना की सड़कों पर सिर्फ दिखी आंगनबाड़ी सेविकाएं, सेवा नियमित की मांग को जमकर काटा बवाल, कल टीईटी शिक्षकों की बारी

spot_img
- Advertisement -

पटना में नियमतिकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं का हुजूम  सड़कों पर उतर आया।

- Advertisement -

इस दौरान पटना के हृदयस्थल डाकबंगला चौराहे को जाम कर दिया और अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। वहीं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के धरना-प्रदर्शन के कारण पटना का हार्ट कहे जाने वाला डाकबंगला चौराहा पूरी तरह जाम हो गया। चौराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

- Advertisement -

चरमराई पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, स्कूली बच्चे भी परेशान

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बेगूसराय की घटना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: 'बिहार में हैवानों का राज', CM Samrat और PM Modi पर तल्ख़ी| “मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे…..”?

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के प्रदर्शन के कारण पटना में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था से सबसे ज्यादा दिक्कत निजी स्कूलों के बच्चों को हुई। शहर में एक से तीन बजे तक शहर के सभी निजी स्कूलों में छुट्टी हो जाती है। प्रदर्शन के कारण स्कूल की सभी बसें जाम में फंसी रहीं। प्रशासन की लापरवाही और ट्रैफिक डायवर्ट होने के चलते जाम लगा रहा। शहर में ट्रैफिक जाम से बिगड़े हालात से अभिभावक खासे चिंतित हुए। कई अभिभावक पैदल ही स्कूल पहुंच गए, लेकिन इसमें भी उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा।

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही मानदेय के स्थान पर वेतन देने, स्थाई करने जैसे तमाम मुद्दों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग का समर्थन बिहार के वामदलों ने भी किया है। आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग को लेकर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में माले विधायकों ने सदन में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार को उनकी मांग को पूरा करने पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

अभिभावक बच्चों को स्कूल से लेकर वाया विधानसभा चौक होकर पैदल निकले, लेकिन यहां पर भी सड़कें पूरी तरह जाम थीं। ऐसे में वे वापस लौटे तो कर्मचारियों की भीड़ रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई थी।जाम में फंसे राहगीरों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि प्रदर्शन से सभी लोगों को परेशानी हो रही है। इस विरोध प्रदर्शन से लोग समय से रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पा रहे है, जिसके कारण लोगों की ट्रेन छूट गई। वहीं, कई लोग अपने कार्यालय समय से नहीं पहुंच पाए। इस विरोध प्रदर्शन से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Teacher Death प्रधानाध्यापक बनने से ठीक पहले शिक्षक की मौत, अचानक गुमसुम रहने लगे थे ललित रजक -गले पर स्याह निशान!

शनिवार को प्रदर्शन करेंगे टीईटी शिक्षक
बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों की बहाली के लिए जारी विज्ञापन और उसमें अनुभव की बाध्यता को जोड़ देने से टीईटी शिक्षकों का आक्रोश भड़क गया है। शिक्षक टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के आह्वान पर 26 मार्च को सभी जिले में जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करके आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने कहा कि बिहार में शिक्षा का अधिकार अधिनियम व राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के तमाम प्रावधानों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इन प्रावधानों के तहत बहाल शिक्षकों को जहां एक ओर सहायक शिक्षक और राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाना चाहिए वहीं सरकार शिक्षकों को जो भी सुविधाएं दे रही हैं उसमें भी कटौती कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा विवाद! मांझी ने चिराग पासवान को दिया सीधा जवाब, ‘शर्मिंदा हैं तो एक्शन लें’

Bihar Women Safety: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर NDA के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई शर्म #BiharWomenSafety,#JitanRamManjhi,#NDAConflict

EOU के छापे से हड़कंप: इस अधिकारी के पास निकली 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, देखकर चौंक जाएंगे!

Patna EOU Raid: पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने कैमूर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। उन्हें 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की आय से #BiharCorruption,#EOURaid,#KaimurNews

गंडक की तबाही का खौफनाक मंजर! पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पानी में बहकर आए हिरण, फिर जो हुआ…

East Champaran Flood: पूर्वी चंपारण में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने तबाही म #EastChamparanFlood,#WildlifeRescueBihar,#GandakRiver

नितिन गडकरी पटना में लेंगे बिहार के विकास का लेखा-जोखा: क्या पूरी होंगी सड़कें बनाने की बड़ी मांगें?

Nitin Gadkari Bihar: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 1 अक्टूबर को पटना आ रहे हैं। वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। बिहार सरकार लंबित प #NitinGadkariBihar,#BiharNHProjects,#SamratChoudhary