spot_img

बेनीपट्टी के चोरों ने कहा पुलिस तुम बढ़े चलो पीछे हम करते हैं आराम से सेंधमारी, फिर लाखों की चोरी

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी के चोरों ने कहा पुलिस तुम बढ़े चलो पीछे हम करते हैं आराम से सेंधमारी, फिर लाखों की चोरी आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी में चोरों का आतंक बढ़ गया है। बीती रात चोरों ने बेनीपट्टी थाना से महज पचास फीट की दूरी में एक किराना दुकान के एस्बेस्टस को तोड़ कर दुकान से लाखों रुपए के सामान सहित नकदी की चोरी कर ली। चोर दुकान के छत के एस्बेस्टस को तोड़ कर दुकान में प्रवेश कर गया। जहां दुकान से सिगरेट, पान मशाला, दुध की बोतल समेत करीब एक लाख मूल्य के खाद्य सामाग्री की चोरी कर ली। दुकान के गल्ले में रखा करीब दो-तीन हजार रुपये के खुदरा पैसे की भी चोरी की गयी है। गुरुवार की सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने जब दुकान के मुख्य द्वार को क्षतिग्रस्त पाया तो दुकानदार किशोरी साह को इसकी जानकारी दी।

- Advertisement -

जानकारी मिलते ही दुकानदार पहुंच कर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। उधर, जानकारी मिलते ही एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ मौका पर पहुंच कर चोरी की छानबीन कर इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी। बेनीपट्टी मुख्य बाजार में करीब तीन दिनों के अंदर तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी की जाने की घटना से जहां बाजार में दहशत कायम हो गया है। वहीं पुलिस के कार्यशैली के खिलाफ लोगों में आक्रोश पनप रहा है। जो कभी भी आन्दोलन का रुख अख्तियार कर सकता है।

- Advertisement -

दुकानदारों ने बताया कि पुलिस रात्रि गश्ती के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। वहीं स्थानीय पुलिस बल गश्ती के बजाए गली में अलाव तापते रहते है। ऐसी स्थिति में दुकानदारी करना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने पुलिस को अपना रवैया बदलने की मांग करते हुए कहा कि स्थिति पर जल्द नियंत्रण नहीं हुआ तो सड़क जाम कर दिया जाएगा। वहीं एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

बेनीपट्टी के चोरों ने कहा पुलिस तुम बढ़े चलो पीछे हम करते हैं आराम से सेंधमारी, फिर लाखों की चोरी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews

Bihar में 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख पार, क्या साल के अंत तक ₹1.60 लाख होगा? खरीदने से पहले जानें |सोने-चांदी के दामों में...

Patna Gold Price: पटना में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 12 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जबकि चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर प#PatnaGoldPrice,#GoldSilverRate,#BiharNews

मुजफ्फरपुर NH-27 पर बड़ा हादसा टला! धू-धू कर जली चलती बस से 35 यात्रियों को बचाने वाला हीरो ड्राइवर! आप भी कहेंगे वाह!

Muzaffarpur Bus Fire: मुजफ्फरपुर के बरजी ओवरब्रिज पर चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से 35 यात्रियों की जान बच गई, कोई हताहत नहीं हुआ।#MuzaffarpurBusFire,#BiharNews,#NH27Accident