back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

16 चक्के वाले ट्रक से अब बिहार में हो सकेगा गिट्टी-बालू की ढुलाई, High Court ने हटाया प्रतिबंध, कह दी सरकार को बड़ी बात

spot_img
- Advertisement - Advertisement

16 चक्के वाले ट्रक से अब बिहार में गिट्टी-बालू की ढुलाई हो सकेगा। High Court ने इससे प्रतिबंध हटा दिया है। साथ ही, सरकार को बड़ी बात एक नसीहत के साथ कह दी है।

- Advertisement -

पटना हाई कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार के आदेश को पलटते हुए 16 चक्के वाले ट्रक के जरिये गिट्टी-बालू आदि के ढुलाई पर लगाए गए प्रतिबंध को रद्द कर दिया। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में सरकार को निर्देश दिया कि वह वाहनों की ओवर लोडिंग पर अंकुश लगाए।

- Advertisement -

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल एवं न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ ने बिहार ट्रक आनर एसोसिएशन व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर सात अप्रैल को फैसला सुरक्षित रखा लिया था, जिसे सोमवार को सुनाया गया।बिहार सरकार ने साल 2020 के 16 दिसंबर को एक अधिसूचना जारी कर इन वाहनों द्वारा गिट्टी-बालू ढुलाई पर रोक लगा दी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Film Industry: फिल्म इंडस्ट्री पर बोले मनोज बाजपेयी, बिहार बनेगा देश का अगला बड़ा फ़िल्मी हब

पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार समेत अन्य संबंधित सभी पक्षों को अपना-अपना पक्ष लिखित तौर पर कोर्ट के समक्ष दायर करने का निर्देश दिया था। ऐसे में सोमवार को पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा 16 चक्के वाले ट्रक के जरिये गिट्टी-बालू आदि के ढुलाई पर लगाए गए प्रतिबंध को रद्द कर दिया।

सरकार के ट्रकों पर गिट्टी-बालू ढोने के आदेश पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।उच्च न्यायालय ने बीते तीन जनवरी को इस मामले की सुनवाई करते हुए इसे वापस पटना हाई कोर्ट के समक्ष भेजकर यह आदेश दिया था कि पटना हाई कोर्ट आठ सप्ताह के भीतर सुनवाई कर मामले का निपटान करें।

हालांकि अपने आदेश में हाई कोर्ट ने बिहार सरकार को निर्देश दिया है कि वह वाहनों की ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाए। यानी गिट्टी-बाली की ढुलाई के दौरान तय मानक का विशेष ख्याल रखा जाए। बता दें कि बिहार सरकार के आदेश के बाद मामले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उठाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई इसी साल तीन जनवरी को की थी। मगर सुनवाई करते हुए मामले को पटना हाईकोर्ट के समक्ष भेज दिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: गजब का रोमांच! दो सुपर ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रन से हराया

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 विश्व कप 2026...

Shah Rukh Khan: इन 8 रोमांटिक फिल्मों ने सिखाया सच्चा प्यार, DDLJ ही नहीं… लिस्ट में और भी हैं!

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के किंग खान, जिन्हें सिर्फ रोमांस किंग नहीं बल्कि...

Luxury Car: अभिषेक शर्मा की नई रफ्तार, मैदान के बाहर भी मचाया जलवा!

Luxury Car: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे अभिषेक शर्मा सिर्फ मैदान पर ही नहीं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें