spot_img

दरभंगा में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: जैमर-CCTV से होगी निगरानी, नकल की तो सीधे जेल!

Bihar Police Exam: 28 जून को 24 केंद्रों पर होने वाली बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही (प्रचालक) लिखित परीक्षा के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। नकल रोकने के लिए जैमर और बायोमेट्रिक जैसी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 933 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दरभंगा जिला मुख्यालय में 28 जून 2026 को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा को कदाचार मुक्त और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की धांधली को रोका जा सके।

- Advertisement -

परीक्षा से ठीक पहले प्रेक्षागृह दरभंगा में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर ने सभी केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कार्यपालक सहायकों को विस्तृत ब्रीफिंग दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा का संचालन पूरी शुचिता और कुशलता के साथ किया जाए।

- Advertisement -

24 केंद्रों पर होगी परीक्षा, एंट्री के लिए कड़े नियम

दरभंगा जिला मुख्यालय के 24 परीक्षा केंद्रों पर 28 जून 2026 (रविवार) को यह परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। 11:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश-पत्र और फोटो पहचान-पत्र अनिवार्य होगा। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में जमीन दाखिल-खारिज का नया नियम: सरकारी दफ्तरों के चक्कर हुए खत्म, अब घर बैठे होगा काम!

केंद्राधीक्षकों को परीक्षा से एक दिन पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, परीक्षा में प्रतिनियुक्त वीक्षकों और अन्य कर्मियों को आयोग द्वारा जारी अनुदेश पुस्तिका के आधार पर प्रशिक्षण बैठक आयोजित कर सभी नियमों से अवगत कराने को कहा गया है। परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को सुबह 08:00 बजे तक केंद्र पर उपस्थित रहना होगा।

यह भी पढ़ें:  मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

नकल रोकने को कड़े इंतजाम, पकड़े जाने पर FIR

परीक्षा को पूरी तरह से कदाचार मुक्त बनाने के लिए पर्षद ने कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की हैं:

  • सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी सर्विलांस स्थापित किए गए हैं।
  • केंद्राधीक्षक के नियंत्रण कक्ष में हॉट लाइन (VoIP) फोन की सुविधा होगी।
  • प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी की जाएगी और उनके बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे।
  • परीक्षा के दौरान भी अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी।

प्रवेश के समय स्टैटिक दंडाधिकारी परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर मौजूद रहेंगे और सभी परीक्षार्थियों की भौतिक जांच सुनिश्चित करेंगे। फ्रिस्किंग के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी अनिवार्य होगी। मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़भाड़ से बचने के लिए अभ्यर्थियों को कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा।

सहायक केन्द्राधीक्षक या नियुक्त कर्मी लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा करेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, केलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ उपकरण या कोई अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें परीक्षा से वंचित करते हुए उनके कृत्य को कदाचार की श्रेणी में रखते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों को निजी सामान परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने या रखने की अनुमति नहीं होगी। ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार और डीपीओ शिक्षा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को उनका हक मिल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla