spot_img

Big Decision: देश के सभी 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब एक ही प्रवेश परीक्षा से होंगे दाखिले

spot_img
- Advertisement -

देश में अब सत्र 2022-23 में सभी 44 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश अब मेरिट के आधार पर नहीं बल्कि कामन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे।

- Advertisement -

अब देश के जाने-माने केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट के आधार के स्थान पर प्रवेश परीक्षा के माध्यमों में होगा। इससे 96-97 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर परीक्षा पास करने वाले छात्रों को देश के नामी विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं मिलता था, लेकिन कामन प्रवेश परीक्षा से अब सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश परीक्षा के माध्यम से समान अवसर प्रदान किया जा रहा है।

- Advertisement -

इससे मेधावी एवं कम अंक प्राप्त छात्र भी जेएनयू, दिल्ली, बनारस, इलाहबाद, जामिमाइस्लामिक सहित सभी 44 केन्द्रीय विवि जैसे देश के सभी श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवेश पा सकेंगे।

- Advertisement -

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी परिसर निदेशक प्रो एए बौड़ाई ने अवगत कराया कि सत्र 2022-23 में देश के सभी 44 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश अब मैरिट के आधार पर नहीं बल्कि कामन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगें।

परिसर निदेशक बौड़ाई ने भारत सरकार एवं कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल के दिशा निर्देशों के अनुपालन करते हुये देश के सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए परिसर में एक बैठक भी आयोजित की और बैठक में विभिन्न माध्यमों से प्रथम बार आयोजित होने वाली स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के प्रचार प्रसार पर चर्चा की। अब देश के जाने-माने केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश मैरिट के आधार के स्थान पर प्रवेश परीक्षा के माध्यमों में होगा।

इससे 96-97 प्रतिशत अंको के साथ इण्टर परीक्षा पास करने वाले छात्रों को देश के नामी विश्वविद्यालयों में प्रवेश नही मिलता था, लेकिन कामन प्रवेश परीक्षा से अब सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश परीक्षा के माध्यम से समान अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे मेधावी एवं कम अंक प्राप्त छात्र भी जेएनयू, दिल्ली, बनारस, इलाहबाद, जामिमाइस्लामिक सहित सभी 44 केन्द्रीय विवि जैसे देश के सभी श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवेश पा सकेंगे।

प्रो. बौड़ाई ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु परिसर में पाँच टीमों का गठन किया गया जो विभिन्न इण्टर कालेजों में जाकर प्रवेश परीक्षा के विषय में छात्र-छात्राओं शिक्षकों, प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों को जानकारी देगें। टीमें 28 अप्रैल को जीआईसी गजा, 30 अप्रैल को जीजीआईसी घनसाली, जीजीआईसी लम्बंगांव, जीआईसी थत्यूड़ और 2 मई को चिन्यालीसौड़ जीआईसी में जाकर कामन प्रवेश परीक्षा को लेकर जानकारी देगी।

प्रवेश परीक्षा की तिथि परवर्तित करने की मांग
उत्तराखंड बोर्ड को छोड़कर अन्य बोर्ड में सीबीएसई व आईसीसी की इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं, जो मई के महीने में भी जारी रहेगी। जिसके चलते अभिभावकों व छात्रों ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कामन प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। प्रवेश परीक्षा शुल्क को नियत विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए 600 रुपये हैं, अधिक विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त 600 और देने होंगे। इस शुल्क को भी कम करने की मांग छात्र कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate