जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पीतांबर प्रसाद ने मध्य विद्यालय सहसपुर का औचक निरीक्षण बुधवार को दिन के साढ़े दस बजे किया। निरक्षण में विद्यालय में पदस्थापित कुल 13 शिक्षकों में से 12 उपस्थित पाए गए।
दरभंगा के हायाघाट प्रखंड पहुंचे डीडीसी तनय सुल्तानिया ने क्या कहा, देखिए पूरी खबर LIVE
एक शिक्षिका वंदना कुमारी विशेषावकाश में थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं के बच्चों से बातचीत की। वर्ग एक की बच्ची ने उन्हें विभिन्न जानवरों के चित्र को देखकर उसका नाम बताया। इसके बाद विद्यालय में चल रहे प्रधानमंत्री पोषण योजना का उन्होंने निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन दिया गया था। बच्चों से पूर्व के दिन मंगलवार के भोजन के संबंध में पूछताछ की गई,बच्चों ने बताया कि मंगलवार को चावल के साथ सोयाबिन की सब्जी दिया गया था। भोजन की गुणवत्ता से पदाधिकारी संतुष्ट दिखे।
दरभंगा के हायाघाट प्रखंड पहुंचे डीडीसी तनय सुल्तानिया ने क्या कहा, देखिए पूरी खबर LIVE
[su_youtube url=”https://youtu.be/A44Bwh3Km9w”]
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को विद्यालय के जर्जर हो चुके भवन को तोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Bhojpuri News: भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कपुर दियारा में मछली पकड़ने के दौरान जाल में सात फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।
Bihar special train: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। लुधियाना-पूर्णिया और टाटानगर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है।
Bihar MLC election results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद जेडीयू की हार और निर्दलीय पार्षदों के बीजेपी के साथ आने से एनडीए में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानिए अंदरखाने की पूरी रिपो