spot_img

Railway News : जयनगर-पटना, जयनगर से कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनगर से समस्तीपुर के ट्रेनों में जुड़ेंगे साधारण श्रेणी के 09 अतिरिक्त कोच

spot_img
- Advertisement -

जयनगर से दरभंगा होते दूरगामी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। गर्मी की छुट्‌टी और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में विशेष सुविधा देने जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी की छुटटी को लेकर चार जोड़ी ट्रेनों में साधारण श्रेणी के नौ कोच जोड़े जा रहे हैं। इन नौ कोचों के संयोजन के बाद इन ट्रेनों में साधारण श्रेणी के 22 एवं एलएसलआर की 2 कोच सहित कुल 24 कोच हो जाएंगे। इससे इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो जाने से उनकी यात्री काफी सुगम हो जाएगी।

- Advertisement -

गाड़ी संख्या 03611/03612 पटना-सासाराम-पटना स्पेशल–पटना और सासाराम के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 03611/03612 पटना-सासाराम-पटना स्पेशल में पटना से दो मई से तथा सासाराम से तीन मई से साधारण श्रेणी के 09 अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।

- Advertisement -

गाड़ी संख्या 13249/13250 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में पटना से चार मई से तथा सासाराम से भी चार मई से ही साधारण श्रेणी के 9 अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15527/15528 जयनगर-पटना-जयनगर कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस में जयनगर से दो मई से तथा पटना से चार मई से साधारण श्रेणी के 09 अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05513/05514 समस्तीपुर-जयनगर-समस्तीपुर स्पेशल में समस्तीपुर से एक मई से तथा जयनगर से पांच मई से साधारण श्रेणी के 09 अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का यू-टर्न: रात का पारा धड़ाम, जानिए अगले 48 घंटे कैसा रहेगा हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, और अरवल सबसे ठंडा रहा।

भोजपुर में बड़ा हादसा टला: मछली पकड़ने के जाल में फंसा 7 फीट लंबा घड़ियाल, देखने उमड़ी भीड़

Bhojpuri News: भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कपुर दियारा में मछली पकड़ने के दौरान जाल में सात फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

दीपावली और छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने इन रूटों पर घोषित कीं स्पेशल ट्रेनें

Bihar special train: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। लुधियाना-पूर्णिया और टाटानगर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है।

Bihar MLC Election: जेडीयू की हार और बागी निर्दलीयों के पाला बदलने से गरमाई बिहार की सियासत

Bihar MLC election results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद जेडीयू की हार और निर्दलीय पार्षदों के बीजेपी के साथ आने से एनडीए में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानिए अंदरखाने की पूरी रिपो