spot_img

बिहार में शुक्रवार हादसों पर सवार : सीवान, सीतामढ़ी, हाजीपुर, भागलपुर हर तरफ अलग-अलग हादसों में 10 की मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार में शुक्रवार हादसों का दिन रहा। अलग-अलग घटनाओं में कुल 10 लोगों की जान चली गई। गोपालगंज में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सीवान में भी अलग-अलग इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। हाजीपुर में एक, भागलपुर में दो और सीतामढ़ी में एक शख्स की हादसे में मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में हुई तीन लोगों की मौत पर शोक संवेदना भी व्यक्त की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अब दिल्ली से लखनऊ और पटना का सफर होगा सुपरफास्ट, जानें बुलेट ट्रेन का नया रूट और टाइम

सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के भिट्ठा गोपी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत नाकुज बनी हुई है।

हाजीपुर में दाउदनगर के रहने वाले एक डाककर्मी को अनियंत्रिक ट्रक ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भागलपुर के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर वेलनेस सेंटर के पास शुक्रवार की सुबह में कार के धक्के से एक किसान की मौत हो गई, जबकि भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बस चालक की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

सीवान में गुरुवार की देर रात अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोडर गांव के पास अनियंत्रित बाइक की ठोकर से 55 वर्षीय अमेरिका राय की मौत हो गई। वहीं, 32 वर्षीय बबलू कुमारसराय ओपी थाना क्षेत्र के सहलौर में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिसकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बड़हरिया थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  अमरोहा में खौफनाक वारदात: गंगा नदी में मिला सिर कटा युवती का शव, पुलिस हैरान

गोपालगंज में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी स्थित बथना बाजार के पास की है। तीनों युवक तिलक समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद डाला। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

Darbhanga News: दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई है।

Bihar Weather Update: चक्रवात मुरासु का असर: बिहार में बदला मौसम, उत्तर बिहार में छाए बादल

Bihar Weather Update: चक्रवात मुरासु के असर से उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य में बादल छाए रहने के आसार हैं। जानिए पूसा कृषि विश्वविद्यालय का नया मौसम पूर्वानुमान।

बिहार में मौसम का यू-टर्न: रात का पारा धड़ाम, जानिए अगले 48 घंटे कैसा रहेगा हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, और अरवल सबसे ठंडा रहा।

भोजपुर में बड़ा हादसा टला: मछली पकड़ने के जाल में फंसा 7 फीट लंबा घड़ियाल, देखने उमड़ी भीड़

Bhojpuri News: भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कपुर दियारा में मछली पकड़ने के दौरान जाल में सात फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।