spot_img

18.5 लाख कैश के साथ उपमुखिया पति गिरफ्तार…इतनी बड़ी रकम पुलिस भी हैरान, तहकीकात

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बेगूसराय में तमाम तरह के अपराध और शराब कारोबार पर काबू पाने के लिए एक्शन मोड में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर बखरी अनुमंडल क्षेत्र के परिहारा ओपी की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उप मुखिया पति को करीब साढ़े 18 लाख से अधिक रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

मौके पर से ऑल्टो सवार छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के सावंत पंचायत के उप मुखिया पति मनोज राय को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। पैसा के संबंध में जानकारी के लिए पूछताछ किया जा रहा है, उसके पास से एंड्राइड मोबाइल की जांच पड़ताल की जा रही है, मोबाइल से बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

- Advertisement -

मामले की सूचना वरीय अधिकारी को देने के साथ-साथ आयकर विभाग को भी सूचना दिया गया है। इधर, उप मुखिया पति के भारी रकम के साथ गिरफ्तारी मामले की चर्चा छौड़ाही इलाके में जोर-शोर से चल रही है, लोगों का कहना है कि यह पैसा शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है तथा इसी को लेकर पैसा पहुंचाने के लिए जाने के दौरान गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

- Advertisement -

बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि परिहारा सहायक थाना की पुलिस द्वारा परिहारा-सोहागी घाट-बलिया पथ के बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान बलिया की तरफ जा रहे एक ऑल्टो वाहन कार की संदिग्ध गतिविधि देखकर उसे जब रोका गया तो तलाशी के दौरान नोटों के बंडल देख चौंक गए। कार से 18 लाख 56 हजार आठ सौ रुपया बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety