spot_img

राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा, भ्रष्टाचार से लड़ने आया भारतीय मित्र पार्टी

spot_img
- Advertisement -

   राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा, भ्रष्टाचार से लड़ने आया भारतीय मित्र पार्टीआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। देश की आजादी में बहुत सारे महापुरूषों का योगदान रहा है जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपने जीवन का बलिदान दिया। देश में जिस तरह की राजनीति हो रही है उसे लगने लगा है कि हमारे महापुरूषों का बलिदान व्यर्थ चुका है। यह बात मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित टाउन कलब मैदान में भारतीय मित्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा, भ्रष्टाचार से लड़ने आया भारतीय मित्र पार्टीओर से आयोजित हल्ला बोल रैली को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो  ने कही। श्री महतो ने कहा कि आज देश कठिन दौड़ से गुजर रहा है। देश को भ्रष्टाचार ने जकड़ लिया है जिसे समाप्त करने के लिए ही भारतीय मित्र पार्टी का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की बागडोर पूंजी-पतियों के हाथों में चली गई है। पूंजी-पतियों ने गरीबों को खिलौना समझ लिया है। श्री महतो ने कहा कि शिक्षा के बना राज्य व देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में सब से खराब व्यवस्था शिक्षा व स्वास्थ्य की हुई है। श्री महतो ने कहा कि आज एक राजनेता की ओर से राज्य में शिक्षा की बदहाली की बात कही जा रही है परंतु जब उन्हें केंद्रीय सरकार में शिक्षा का मंत्रालय मिला था तो उस समय राज्य के शिक्षा की बदहाली नजर नहीं आ रही थी। लोकसभा चुनाव सामने आया है व मन के अनुसार सीट नहीं मिली तो महागठबंधन में शामिल

- Advertisement -

राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा, भ्रष्टाचार से लड़ने आया भारतीय मित्र पार्टी हो गए हैं। तब राज्य में शिक्षा की बदहाली नजर आने लगी है। श्री महतो ने कहा कि भारतीय मित्र पार्टी का उद्देश ही गरीब व मजदूरों की सेवा करना है। हर गरीब व मजदूरों को सही स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना है। यही कारण है कि पार्टी के द्वारा ससमय शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार को लेकर आव़ाज बुलंद किया जाता रहा है। उन्हाने कहा कि पार्टी ने शिक्षा में सुधार लाने के लिए बिहार की राजधानी पटना में कई सम्मेलन व धरना देकर सरकार के सामने शिक्षा में सुधार लाने की मांग की। जिसमें सरकार के द्वारा कुछ मांगों विचार कर उस  में कार्य किया है। श्री महतो ने कहा कि राज्य में जबतक पूरी तरह शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार नही हो जाता है उस समय तक पार्टी आन्दोलन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश बदलाव चाह रहा है। जिसे बदलने के लिए आप लोगों को आगे आना होगा तभी देश में बदलाव होगा व देश विकसित बनेगा। श्री महतो ने सभा के समाप्ति पर कहा कि सामने लोकसभा चुनाव है एवं पार्टी ने फैसला लिया है

- Advertisement -

राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा, भ्रष्टाचार से लड़ने आया भारतीय मित्र पार्टी

- Advertisement -

कि 90 प्रतिशत सामान्य व्यक्ति को टिकट देगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि मधुबनी लोकसभा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो को उम्मीदवार बनाएगी। जिसकी मैं सभा से ही घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राज्य के गरीब व मजदूरों के हम की आव़ाज उठाती रही है एवं आगे भी उठाएगी। वही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजतन महतो ने कहा कि पार्टी मकसद ही है कि देश हर लोगों को साथ लेकर विकास करना। जिस मकसद को लेकर पार्टी कार्य कर रही है अयोजित हल्ला बोल रैली की अध्यक्षता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह व मंच संचालन प्रदेशप्र वक्ता इनामुल रहमान अंसारी ने किया। सभा को पार्टी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष वाणा देवी,नवादा अध्यक्ष विनोद कुमार,दरभंगा अध्यक्ष विजय कुमार महतो,बेगूसराय अध्यक्ष लक्षमण पासवान, जिला उपाध्यक्ष राजेश महतो, उदय कुमार साह,मो रिजवान,गुलन पासवान आदि ने भी सम्बोधित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा, भ्रष्टाचार से लड़ने आया भारतीय मित्र पार्टी

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking News: बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोली, घायल — Khagaria Encounter

Khagaria Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। खगड़िया से लेकर किशनगंज तक, प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पु

बिहार में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, गर्मी में समर कैंप से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, जानिए सरकार का ‘ सम्राट ’ प्लान

मदरसा आधुनिकीकरण: बिहार सरकार छात्रों की बेहतर पढ़ाई को लेकर गंभीर दिख रही है! सम्राट चौधरी सरकार ने अब राज्य के मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू करने का प्लान बना

Bihar Road Accident: रोहतास में अज्ञात वाहन का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का बुरा हाल

Bihar Road Accident: बिहार के रोहतास जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सोमवार देर रात आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक

Missing Children Bihar: तेजस्वी का बड़ा दावा, एक महीने में 8 हजार से ज्यादा बच्चे गायब, सरकार पर साधा निशाना

Missing Children Bihar : बिहार में अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है