spot_img

Big News: दरभंगा शहरी सिंहवाड़ा, बिरौल, बेनीपुर समेत कई प्रखंडों में अब होगी पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति, मिलेगी सिलेंडर से मुक्ति

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा के लिए बड़ी खबर है। दरभंगा में जल्द ही घरेलू गैस पाइप लाइन का कार्य शुरू होने वाला है। अब पाइप लाइन से दरभंगा में गैस की आपूर्ति की जाएगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह जल्द इस कार्य के कार्यारंभ की हरी झंडी दिखाने वाले हैं। दरभंगा में पीएनजी और सीएनजी परियोजना पर हजारों करोड़ खर्च होने वाला है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हजारों करोड़ रुपए की लागत वाले इस परियोजना के तहत दरभंगा जिला अंतर्गत दरभंगा सदर, बिरौल, बेनीपुर, बहेरी, बहादुरपुर, अलीनगर, हनुमाननगर, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, मनीगाछी, तारडीह, किरतपुर, सिंहवाड़ा, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हायाघाट, जाले एवं केवटी प्रखंड के सभी रसोई उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सीएनजी पंप के स्थापना का प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

केंद्र सरकार एवं पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन संचालित पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने दरभंगा सहित मिथिला के क्षेत्र के पांच जिला में पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति (पीएनजी) एवं सीएनजी पंपBig News: दरभंगा शहरी सिंहवाड़ा, बिरौल, बेनीपुर समेत कई प्रखंडों में अब होगी पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति, मिलेगी सिलेंडर से मुक्ति के स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत इन चयनित जिलों में कार्य करने के लिए भारत पेट्रोलियम का चयन किया गया है। इसको लेकर संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी की नियुक्ति हो चुकी है।

सिटी गैस वितरण परियोजना के तहत इसका उपयोग घरेलू उपभोक्ता के साथ साथ होटल, अस्पतालों, रेस्तरां, कार्यालयों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान में भी किया जाएगा। वहीं सीएनजी गैस का उपयोग टेम्पु, बस, ट्रक और कार सहित अन्य परिवहन गाड़ियों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

पीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो जाने से घरेलू उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। लोगों को गैस की बर्बादी, सिलेंडर बदलने की झंझट, सिलेंडर बुकिंग इत्यादि झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने ने कहा की पीएनजी आने के बाद गैस सिलेंडर पर हो रहे खर्च में पचास प्रतिशत की बचत होगी। इसके अलावा पाइपलाइन से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में गैस की सुरक्षित, सुनिश्चित और निरंतर आपूर्ति हो सकेगा।

यह जानकारी आज दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता में बीपीसीएल के जीएम रउफ मोहमद खान, डीजीएम मनीष पाटनी एवं टेरेटरी मैनेजर शैलेश कुमार के साथ सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एवं सीएनजी स्टेशन की स्थापना को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया है।

वहीं बैठक के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के सचिव सी एम शर्मा एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी आनंद झा से दूरभाष पर बात  के पश्चात सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों की ओर से जल्द ही एक डिटेल्स फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किया जाएगा, और तत्पश्चात मास्टर प्लान बनाकर कार्य प्रारंभ किया होगा। उन्होंने ने कहा कि दरभंगा में इस कार्य का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी करेंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के उपयोग ने वाहनों से निकलने वाले धुआं के कारण होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएनजी दूसरे ईंधनों से काफी सस्ता प्राकृतिक ईंधन है तथा इसके उपयोग से पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दरभंगा सहित मिथिला के विकास के लिए काफी तत्पर है, जिसके तहत दरभंगा एवं मिथिला को एक के बाद कई परियोजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

वहीं बीपीएसएल के महाप्रबंधक मोहमद खान ने कहा कि दरभंगा में सीएनजी एवं पीएनजी के इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार का सृजन एवं प्रदूषण नियंत्रण होगा और लोगों को रसोई गैस पर हो रहे खर्च में बचत होगी।

बैठक के दौरान सांसद के साथ मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक झा एवं अशोक कुमार उपस्थित रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के युवा फुटबॉलरों के लिए खुशखबरी! राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

Darbhanga Football: दरभंगा में युवा फुटबॉलरों के लिए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर है। 3 जुलाई से नेहरू स्टेडियम में शुरू हो रही सुब्रतो मुखर्जी कप प्रतियोगिता में अंडर-1#DarbhangaFootball,#SubrotoCup,#BiharSports

दरभंगा में चोरों की खौफनाक सेंधमारी: एक रात, 8 घर खाली! पुलिस पर फूटा लोगों का गुस्सा

Darbhanga Crime: दरभंगा के जाले नगर परिषद के बैद्यनाथपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में 8 घरों को निशाना बनाया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस जांच में जुटी है।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#JaleTheft

खुशखबरी! दरभंगा विश्वविद्यालय ने जारी किया पंचांग 2026-27, इस बार 63 दिन बजेंगी शहनाई!

Darbhanga Panchang: दरभंगा विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026-27 का बहुप्रतीक्षित पंचांग जारी कर दिया है। इस बार विवाह के 63 शुभ दिन हैं, जो पिछले साल से 18 दिन ज्यादा हैं। जानिए सभी शुभ म#DarbhangaPanchang,#BiharNews,#ShubhMuhurat

1 जुलाई को बिहार MLC शपथ ग्रहण: पवन सिंह समेत 10 नए सदस्यों का शपथ समारोह, जानिए कौन-कौन?

Bihar MLC Oath: बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्य 1 जुलाई को शपथ लेंगे। इस समारोह में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और निषांत कुमार पर सबकी नजर है।#BiharNews,#MLCOath,#PawanSinghMLC