spot_img

Weather Report: बंगाल की खाड़ी में 6 मई को आएगा असनी तूफान, अम्फान और यास के बाद लगातार तीसरे साल आ रहा Asni Storm

spot_img
- Advertisement -

न दिनों समुद्री गतिविधियां जो चल रही हैं उससे पूरी संभावना है कि असनी नाम का तूफान छह मई तक आएगा। यह तूफान किस ओर तबाही मचाएगा, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार यह तूफान बांग्लादेश को अधिक प्रभावित कर सकता है। हालांकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह भी इससे अछूता नहीं रह सकते।

- Advertisement -

मौसम वैज्ञानिक ने बताया
कि इस बार जो चक्रवात बनेगा उसे असनी कहा जाएगा, यह नाम श्रीलंका ने दिया है। यह तूफान किस ओर प्रभावित करेगा इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार यह ज्यादातर बांग्लादेश की ओर बढ़कर वहां पर प्रभाव अधिक छोड़ेगा। बताया कि इससे पहले अम्फान जब आया तो पश्चिम बंगाल प्रभावित हुआ और यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया।

- Advertisement -

चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डा. एस0 एन0 सुनील पाण्डेय ने बताया कि लगातार तीसरा साल है जब मई के महीने में समुद्री गतिविधियां तूफान का रुप ले रही हैं। 2020 में अम्फान नाम का तूफान आया और 2021 में यास नाम के तूफान ने तबाही मचाई।

- Advertisement -

इसके बाद 2022 में मई के पहले ही सप्ताह समुद्री गतिविधियों से ऐसे संकेत मिलने लगे कि असनी तूफान छह मई को आएगा। क्योंकि उत्तरी अंडमान सागर में अब कभी भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के लिए तैयार है। बुधवार को किसी भी समय कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, उसी दिन एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

पांच मई तक सिस्टम डीप डिप्रेशन बन सकता है। छह मई तक सिस्टम के साइक्लोन (तूफान) बनने की उम्मीद है। तूफान तेज होगा और अराकान तट के साथ आगे बढ़ेगा और संभवतः ताकत हासिल करता रहेगा।।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase