

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन एवं आउटर सिंगल के बीच एक 34 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक पैंट एवम टेबल टी शर्ट पहन रखा है। ठहुना के नीचे पैर कटा है। शव के पीठ में गहरा कटा का निशान है।
गुरुवार को अहले सवेरे जब लोग दिशा मैदान को लेकर रेलवे लाइन की ओर गया तो देखा कि उक्त युवक रेलवे लाइन पर कटा पड़ा शव देखा। ट्रेन से कटा शव के संदर्भ में खेसर रेलवे गुमटी के गेटमैन मैन ने जोगियारा रेलवे स्टेशन मास्टर इस आशय की सूचना पर जीआरपी दरभंगा की ओर से रेल ट्रेक से मृतक के शब को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा ले जाया गया हैं।
- Advertisement -

