संजय कुमार राय, अपराध ब्यूरो प्रमुख देशज टाइम्स। बिहार सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का पदस्थापन विभिन्न जगहों पर किया है। इसमें गया जिले के पुलिस महानिरीक्षक अमित लोढ़ा को आईजी एससीआर बी पटना में तैनात किया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे गया के एसएसपी आदित्य कुमार को सहायक महानिरीक्षक (निरीक्षण) पटना में पदस्थापन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने गुरुवार को कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।1993 बैच के आईएएस अधिकारी और प्रधान सचिव उद्योग विभाग के पद पर तैनात संदीप पौंडरिक को निवेश आयुक्त मुंबई एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार फाउंडेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2006 बैच के आईएएस अधिकारी और वित्त विभाग में सचिव के पद पर तैनात धर्मेंद्र सिंह को अब प्रबंध निदेशक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।
इसके अलावा राज्य सरकार ने 2008 बैच के आईएएस अधिकारी के सुरेंद्र कुमार को विशेष सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए अपर कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति के पद पर तैनात किया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और पटना के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर को अब राजस्व समिति के अपर कार्यपालक निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
2018 बैच के आईएएस अधिकारी निखिल धनराज को मुंगेर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वे फिलहाल उप विकास आयुक्त लखीसराय के पद पर तैनात थे। सरकार ने आईआरएस अधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव को केंद्रीय योगदान पर जाने के लिए रिलीव कर दिया है।
इधर डीआईजी सुनील कुमार को आईजी विशेष शाखा, डीआईजी नवल किशोर को एससीआरबी डीआईजी के पद पर,
बीएमपी के डीआईजी मनोज कुमार को डीआईजी विशेष शाखा, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद को पुलिस उप महानिरीक्षक भागलपुर, एसटीएफ के एसपी नीलेश कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (क्यू) में पदस्थापित किया गया है। वहीं भागलपुर के आईजी सुजीत कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का आदेश सरकार ने दे दिया है।








You must be logged in to post a comment.