spot_img

दरभंगा के बिरौल से नहीं आई पुलाव की खुशबू, स्कूलों में मैनू के बाद भी बच्चों की थाली रही पुलाव से खाली, हद यह यहां तो मध्याह्न भोजन ही बंद है

spot_img
- Advertisement -
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। विद्यालयों में बच्चों के बीच सही तरीका से मध्याह्न भोजन संचालन हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने मीनू में परिवर्तन किया है। मगर, दरभंगा के बिरौल से पुलाव की खुशबू नहीं आई। स्कूलों में मैनू के बाद भी बच्चों की थाली बिन पुलाव रही खाली। हद यह यहां तो मध्याह्न भोजन ही बंद है। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट 
नए मीनू के मुताबिक अब मध्याह्न भोजन में बच्चों को पुलाव भी मिलने वाला है। लेकिन, शिक्षा विभाग की ओर से 28 फरवरी 2022 को जारी आदेश के बाद भी अनुमंडल के दर्जनों ऐसे मध्य व प्राथमिक विद्यालय हैं जहां बच्चे मध्याह्न भोजन से वंचित हैं।
वैसे अगर बिरौल प्रखंड की चर्चा करें तो सरकार के आदेश के बाद भी मध्य विद्यालय बिरौल, मध्य विद्यालय खेबा, मध्य विद्यालय पोखराम, मध्य विद्यालय सुपौल सहित 50 फीसदी से अधिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन नहीं हो रहा है।
प्रधानाध्यापकों से बात करने पर उन लोगों का कहना है कि सरकार की योजना है चलना चाहिए लेकिन कहीं वेंडर की अनुउपलब्धता तो कहीं इस मद् में राशि नहीं रहने तो कहीं मध्याह्न भोजन मे प्रधानाध्यापक की ओर से निजी स्तर पर खर्च किए गए राशि का भुगतना विभाग की ओर से नहीं करने की स्थिति में मध्याह्न बंद कर दिया गया है।
प्रखंड मध्याह्न भोजन प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक के लचर व्यवस्था के कारण कुछ विद्यालय में मध्याह्न भोजन बाधित है। जिसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने में कितना सफल हो सकती है वह तो आने वाला समय बताएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।