back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा में महिलाएं गा रही थी मंगल गीत, पहुंच चुके थे सारे रिश्तेदार, शादी की हो चुकी थी पूरी तैयारी, आई दुल्हे की मौत की खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। तिलक समारोह के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। सारे रिश्तेदार पहुंच चुके थे, घर के आंगन में महिलाओं की ओर से मंगल गीत गया जा रहा था।

इसी बीच दूल्हे राजा की मौत की खबर से चारों ओर कोहराम मच गया। मनामा गांव व आसपास लोग तिलक समारोह स्थल की ओर दौर लगा दी, जिस दूल्हे को तिलक चढ़ाया जाना था उसकी मौत की सूचना पर किसी को विश्वास नही हो पा रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144, जानें क्या हैं नए नियम
घर के चारों ओर चीख पुकार मच गया। घटना के बाबत जानकारी मिली की शुशील सिंह के छोटे पुत्र चंदन कुमार सिंह की शादी मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पकरसामा गांव में तय थी सोमवार को चंदन का तिलक दिया जाना था। जिसकी सभी तैयारियां पूरी किया जा रहा था,इसी विच किसी ने दूल्हे चंदन कुमार सिंह को कहा की घर के छत पर लगा पंखा खराब हो गया है। दूल्हे चंदन उक्त खराब पंखा को ठीक करेने लगा जहां पंखा में आई बिजली करंट से उसकी मौत हो गई।
मौत की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गया। घर में कोहराम मच गया, तक्षण तिलक देने आ रहे  वधू पक्ष को गांव से बाहर ही सूचना देकर दुल्हन पक्ष वापस कर दिया गया। आनन-फानन में  शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना की सूचना किसी अब तक जाले थाना पुलिस को नहीं दी गई है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...

आज इन Stock Market शेयरों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नज़र, जानिए क्यों

Stock Market Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में निवेश की दुनिया हर पल बदलती रहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें