spot_img

देश की राजधानी से पांच सालों का हिसाब, अधिकार मांगनें निकल पड़ा दरभंगा का यंग इंडिया

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सात फरवरी को दिल्ली में आहूत यंग इंडिया अधिकार मार्च में शामिल होने के लिए जिले से सैकड़ों छात्र-नौजवानो का जत्था आइसा के बिहार राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार कर्ण व इनौस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा, जिला संयुक्त सचिव राजीव गिरी के नेतृत्व में बुधवार की सुबह दरभंगा स्टेशन से संपर्क क्रांति ट्रेन से रवाना हुए। मौके पर आइसा नेता संदीप कुमार चौधरी व इनौस नेता गजेंद्र नारायण शर्मा ने गर्जना करते कहा, पूरे देश में बेरोजगारी की दर पिछले 45 साल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए छह फीसद से भी अधिक हो गया है।

- Advertisement -

पिछले बीत्तीए वर्ष में नोटबंदी के बाद एक करोड़ दस लाख लोग बेरोजगार हो गए। दो करोड़ प्रत्येक वर्ष रोजगार के वादे के साथ सत्ता में आई सरकार देश में लाखों रिक्तियों के आलोक में नौकरी तो दे न सकी उल्टे सृजित पदों को ही समाप्त करने में लग गई है। इसके चलते देश के युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, और पांच सालों का हिसाब मांगने पूरे देश से हजारों की संख्या में छात्र-नौजवान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं जो कल सात फरवरी को लाल किले से संसद भवन तक यंग इंडिया अधिकार मार्च निकालेंगे। इसी कड़ी में आज दरभंगा से भी सैकड़ों की संख्या में छात्र-नौजवान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। नेताद्वय ने कहा कि मोदी राज में छात्र-नौजवानो का जीना दुश्वार हो गया है।

- Advertisement -

वहीं बेरोजगारों के हितों की अनदेखी करते हुए उनके जले पर नमक छिड़कते हुए मोदी सरकार के वित्तमंत्री व भाजपा नेता अरुण जेटली ने देश में बेरोजगारी नामक किसी समस्या को सिरे से ही खारिज करते हुए कहा है कि यदि बेरोजगारी देश में है तो फिर रोजगार को लेकर आंदोलन कहां है? जिसकी हम निंदा करते हैं और उन्हें कल के आंदोलन में आमंत्रित करते हैं, वो आवे और देखे की शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नौजवानों में कितना गुस्सा व आक्रोश है। हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि कल का यंग इंडिया अधिकार मार्च में शामिल हजारों छात्र-नौजवान अगामी लोकसभा चुनाव के एजेंडे को ही बदल देंगे। शिक्षा और रोजगार विरोधी मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगा। जत्था मे मयंक कुमार यादव, लक्ष्मण दास, अरुण कुमार, सत्यजित कुमार, चंदन कुमार, अमोद कुमार अमन, रमण निराला, राजू कर्ण, मो. तालिब, मो. सहाबुद्दीन, निखिल कुमार, जगदंबा प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल हैं।देश की राजधानी से पांच सालों का हिसाब, अधिकार मांगनें निकल पड़ा दरभंगा का यंग इंडिया

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार में अब झटपट बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकार ने खत्म की ये मनमानी | पढ़िए – क्या है नया निर्देश, कैसे...

Bihar Certificate Rules: बिहार सरकार ने जन्म, मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया है। अब अंचल कार्यालयों में नोटरी पब्लिक से बने शपथपत्र को मान्यता मिलेगी, जिस#BiharCertificate,#NotaryPublic,#BiharGovernment

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा कदम! कहा -हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा – 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी!

Bankipur News: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया है। वे पटना बाईपास और स्कूलों में लोगों व छात्राओं की समस्याएं सुन रहे हैं, समाध#PrashantKishor,#BankipurByElection,#JanataDarshan

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption