spot_img

जिला स्कूल के जलजमाव से निजात की कवायद, जुटे निगम के अधिकारी, चला विशेष सफाई अभियान

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। नए डीएम त्यागराजन एसएम ने कार्यभार संभालते ही दरभंगा की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। डीएम ने उन समस्याओं के निदान की पहल तेज कर दी है जिससे शहरवासी अर्से से परेशान थे और पूरा शहर नरक में तब्दील था। इस दिशा में डीएम के आदेश पर लहेरियासराय स्थित जिला स्कूल के निकट वार्ड 37 से कूड़ा कचरा हटाने के साथ सफाई अभियान चलाया गया। मंगलवार को नगर निगम के नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा व सहायक नगर अभियंता के साथ वार्ड 37 के पार्षद रियासत अली की अगुवाई में अभियान पूरे इलाके में चलाया गया। जेसीबी मशीन व सेकिंग मशीन से काफी संख्या में उतरे सफाई कर्मियों ने सुबह से ही जगह-जगह स्लैब हटाकर नाली से मिट्टी व कचरे को निकाला। वहीं, पानी निकासी के रास्ते में बाधक बने सभी जगहों को साफ किया गया।

- Advertisement -

इस दौरान जिला स्कूल दीवार से लेकर डीएमसीएच नर्सिंग हॉस्टल की ओर निकलने वाले पुलिया से नाले के रास्ते को चालू करने का प्रयास किया गया। सफाई कर्मियों ने देशज टाइम्स को बताया, जब नाले का निर्माण कराया गया था उस समय मिट्टी को वहीं छोड़ दिया गया। अगर उस दौरान सफाई कार्य में लगे लोग नाले निर्माण करने के साथ मौजूद मिट्टी को निकाल लेते तो आज यह परेशानी नहीं आती। मिटटी नहीं निकाले जाने व अत्यधिक पानी का प्रभाव होने के कारण मिट्टी एक जगह जमा हो गया जिससे परेशानी हो रही है।जिला स्कूल के जलजमाव से निजात की कवायद, जुटे निगम के अधिकारी, चला विशेष सफाई अभियान कर्मियों ने बताया, नर्सिंग हॉस्टल के बाउंड्री की ओर से  मिट्टी से नाले को बंद करने के कारण भी जलजमाव  वार्ड संख्या 37  में जिला स्कूल परिसर व इसके आसपास  की जगह पर  हो रहा है। नए डीएम त्यागराजन एसएम को इसकी सूचना मिली तो इस पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए नगर निगम को जल्द से जल्द जलजमाव की समस्या को दूर करने का आदेश जारी किया। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की सुबह नगर निगम की एक टीम पहुंच नाले की सफाई के लिए जुट गई। अब यह देखना है कि कब तक पानी की निकासी के रास्ते को चालू किया जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture