आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय कोर्ट के अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने छह सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय पर संघ के अध्यक्ष राम चंद्र सिंहा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के सचिव विजय नाथ मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट में अधिवक्ताओं के लिए 5 हजार करोड़ का बजट हर साल हो जिसे हर राज्य के बार काउंसिल की देखरेख में खर्च किया जाए।
उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार ने मांग करते हुए कहा कि कोर्ट के मजिस्ट्रेट जब सेवानिवृत्त होते हैं तो उनकी जगह पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं को तर्जी देते हुए नियुक्त किया जाए। कोर्ट में नए अधिवक्ता आते हैं उन्हें शुरू में काफी तंगी से गुजरना पड़ता है। इसलिए सरकार उन्हे पांच साल तक दस हजार की सहयता राशि के तौर पर मदद करें।
कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए एक बड़ा भवन के साथ-साथ शौंचालय के व्यवस्था किया जाए। शौचालय के व्यवस्था नहीं रहने से महिला अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती है। वहीं अधिवक्ताओं ने सरकार को संबोधित मांग पत्र का ज्ञापन जिलाधिकरी को सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ यादव, मंजरूल इस्लाम,ऋषि देव सिंह,कमल नारायण यादव, संजय मिश्रा,मो. जहांगीर, आरिफ हुसैन, कमलेश कुमार,अवधेश कुमार, हीरानंद झा, वरूण लाल दास,मुकेश राय,विक्रमशिला देवी, अजय कुमार,राम शरण साह,इरफानुल हक, बह्मदेव यादव,अभिषेक कुमार ठाकुर,मो फैज,मो मेराज अंसारी,विनिता कुमारी,राजेश कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया।








You must be logged in to post a comment.