spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा में भीषण चोरी, बोलेरो और पिकअप लेकर पहुंचे 6 अपराधियों ने पतंजलि स्टोर्स से 6 लाख के सामान लादकर ले गए

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो।  सिंहवाड़ा के भरवाड़ा में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यहां बीती रात बोलेरो और पिकअप वैन लेकर पहुंचे छह की संख्या में अपराधियों ने एक दुकान में जमकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हद यह, पेट्रोलिंग की गाड़ी कहीं दिखी नहीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार इलाके में पेट्रोलिंग रात को कम हो रही। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात पंतजलि दुकान भरवाड़ा में चोरी की भीषण वारदात हुई है। पूरा दुकान खाली करते हुए अपराधी सारा सामान पिकअप और बोलेरो पर लादकर लेकर चलते बने। इस संबंध में दुकान के मालिक महादेव शाह ने स्थानीय थाना को आवेदन दिया है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि रात करीब दो दो बजे बोलेरो लेकर पहुंचे छह अपराधियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधी लूट की पूरी योजना बनाकर यहां पहुंचे थे। अपराधी के पास एक एक पिकअप वैन भी था। जिसपर सारा सामान लादकर अपराधी यहां से चलते बने।दरभंगा के सिंहवाड़ा में भीषण चोरी, बोलेरो और पिकअप लेकर पहुंचे 6 अपराधियों ने पतंजलि स्टोर्स से 6 लाख के सामान लादकर ले गए

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Jam चालान के बजाय 'समझौता'! एक दिन पहले पुलिसकर्मियों को मिला जाम से निबटने का मंत्र | फंसा दोनार चौक भीषण जाम की चपेट में | पढ़िए -अनदेखी, कब्जा और दो थाने

उम्मीद जताई जा रही है कि करीब-करीब तीस से चालीस मिनट तक वहां अपराधियों ने रूककर दुकान से सारा सामान लेकर अपनी योजना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बीती रात विवाह का दिन होने के कारण काफी संख्या में वाहन सड़कों पर दौड़ रहा था। इसी का लाभ उठाकर अपराधी योजना को अंजाम देने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में चार दिन से लापता किशोरी का शव मिला! पिता बोले- 'मेरे प्रेमी ने मारा'

मौके पर व्यापारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया
कि पेट्रोलिंग गाड़ी की जवाबदेही भरवाड़ा की ओर हर रात रहती है। लेकिन, दो बजे रात में छह लाख से ऊपर की चोरी हो जाती है और पेट्रोलिंग जीप कहीं दिखती नहीं। लोगों ने बताया कि जीपीएस से पता लगाया जाए आखिर बीती रात यहां की पेट्रोलिंग गाड़ी कहां थी। इन लोगों ने बताया, यह गश्ती जीप सीधा एनएच पर रहती है। भरवाड़ा में गश्ती नहीं होती। इस कारण, यहां बड़ी आपराधिक घटनाओं की आशंका हर वक्त जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU बिहार के लिए गर्व का क्षण! LNMU वॉलीबॉल टीम ने रचा इतिहास, दरभंगा ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय को हराया| Darbhanga पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शंभु ठाकुर ने बताया
कि भरवाड़ा से सहनपुर के रास्ते लीलो शाह पोखर के पास यह महादेव शाह की दुकान है। यह दुकान ठीक उसी जगह के बगल में है जहां इससे पहले भी सरे शाम मनोज ट्रेडर्स के बाहर अपराधियों ने पौने दो लाख कैश लूटकर आराम से चलते बने थे। इसके अलावे, गुप्ता मॉल में भी यहीं इसी ईद-गिर्द में भीषण चोरी हुई थी। इस दोनों वारदातों का भी अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बीती रात, बुधबार रात पंतजलि दुकान के इसी जगह पर महादेव शाह की दुकान में भयंकर चोरी की वारदात हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर दिखेगा, जहां 6 नवंबर तक भारी बारिश क#BiharWeatherAlert,#CycloneAlert,#IMDWarning

कबड्डी खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी! पटना में महासंग्राम, PKL टीमें भी तलाशेंगी नया टैलेंट

Patna Kabaddi Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 29 र#PatnaKabaddi,#BiharSports,#KabaddiChampionship

बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

Bihar Digital Services: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को UPYOG पोर्टल लॉन्च किया। अब बिहार के 264 शहरों में 10 जरूरी काम घर बैठे होंगे, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं#BiharDigital,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

जमुनिया में खौफनाक वारदात! 72 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत

Saharsa Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग रामदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जमुनिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ#SaharsaCrime,#BiharNews,#MurderCase