spot_img

महिलाओं को सम्मान, बिहार का उत्थान, नीतीश कुमार का काम बोलता है : संगीता ठाकुर

spot_img
- Advertisement -

महिलाओं को सम्मान, बिहार का उत्थान, नीतीश कुमार का काम बोलता है : संगीता ठाकुर  राजनगर, देशज टाइम्स। महज तीन दिनों बाद दरभंगा के राज मैदान में जदयू का प्रमंडलीय सम्मेलन होगा। इसकी तैयारी में प्रमंडल के तीनों जिले दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर में सम्मेलन की तैयारी चल रही है। मगर, मधुबनी इसबार सबसे आगे निकलने की तैयारी में है। यहां से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आम लोग सम्मेलन में शिरकत करने निकलेंगे। इसकी खास तैयारी में दिन-रात मधुबनी जिला जदयू महिला अध्य्क्ष संगीता ठाकुर जुटीं हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड के खादी भंडार परिसर में सत्रह फरवरी को दरभंगा आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जोरदार स्वागत की तैयारी करने को लेकर कार्यकर्ताओं की महती बैठक हुई। इसमें, दरभंगा राज मैदान में प्रस्तावित प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा की गई।

- Advertisement -

प्रखंड जदयू अध्य्क्ष पप्पू  पटेल की अध्य्क्षता में आयोजित बैठक में मधुबनी जिला जदयू महिला अध्य्क्ष संगीता ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास की अवधारणा को भी सार्थक किया है। महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, कृषि आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम सीएम श्री कुमार के नेतृत्व में हुआ है। जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज प्रथा, शराबबंदी लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया। कहा कि नीतीश कुमार का काम बोलता है। महिलाओं के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने कई सम्मानिय कार्य किए।महिलाओं को सम्मान, बिहार का उत्थान, नीतीश कुमार का काम बोलता है : संगीता ठाकुर जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा, शराब बंदी का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। साइकिल योजना, पोशाक योजना ने स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के साथ शिक्षा में लड़कियों को आगे लाई। सात निश्चय का भी लाभ दिख रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि घर-घर बिजली पहुंची। अब बारी हमारी है। हमारे कार्यकर्ता ऐसे जनहित कार्यों को जन-जन में प्रचारित करें। संगठन को विस्तारित करें। कोई भी सामने नहीं टिकेगा। जिलाध्यक्ष ने 17 फरवरी को दरभंगा में सीएम के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पार्टी समर्थकों को ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की हिदायत दी। उन्होंने आम जनता से अपील करते कहा कि आप लोग इस प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल  और ऐतिहासिक बनाएं। बैठक को बिक्रम शिला यादव, दोरिक पूर्वे, रामेश्वर सिंह, भोगेंद्र यादव, दिनेश भगत, अरहुला देवी, पवित्री देवी, मुन्ना जी , प्रेम शंकर झा, राम कृष्ण ठाकुर ने भी संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में जदयू समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे।महिलाओं को सम्मान, बिहार का उत्थान, नीतीश कुमार का काम बोलता है : संगीता ठाकुर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis