back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

Madhuabani से बड़ी खबर, बेनीपट्टी मुरैठ-झोझी मार्ग में लूट का पर्दाफाश, दो अपराधी गिरफ्तार, लूट की कैश और मोबाइल भी बरामद, READ NOW!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एसडीपीओ

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल की अरेर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुरैठ-झोझी मार्ग में हुए लूटकांड मामले का उद्भेदन किया है़। पुलिस ने कांड के दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है़। साथ ही कांड में प्रयुक्त किए गए मोबाइल और लूटे गए रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

- Advertisement -

अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अरेर थाना क्षेत्र के चंपा गांव के गौतम कुमार यादव लोहा चौक पर साईकिल की दुकान करते हैं और 1 जुलाई को देर रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: नेपाल में सुलझी Gajhara Dacoity Case की मिस्ट्री... दबोचा गया गजहारा डकैती का 'लंबू', पढ़िए... Madhubani Police के इनपुट पर ऐसे कसा शिकंजा!

वादी गौतम के लिखित आवेदन के आधार पर थाना पुलिस कांड संख्या 88/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जिसमें वादी द्वारा दुकान से घर जाने के दौरान अज्ञात चार अपराधकर्मी द्वारा मारपीट कर जख्मी किये जाने और पल्सर बाइक तथा 12 हजार रुपए एवं एक रियलमी मोबाइल लूट लिये जाने का आरोप लगाया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद कांड के उद्भेदन के लिये एसपी के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इसमें पुनि सह नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार, अरेर के थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार, खजौली के एसएचओ अजित कुमार, अरेर थाना के एसआई अभिनव भारती और टेक्निकल शेल के सुरेश कुमार एवं इम्पु कुमारी को शामिल किया गया था।एसडीपीओ ने कहा कि अनुसंधान के क्रम में अरेर के एसएचओ की ओर से टीम के सहयोग से कांड में संलिप्त दो अपराधकर्मी जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव के सोनू कुमार मुखिया और मुकेश मुखिया को जयनगर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है़।

साथ ही घटना के समय उपयोग किए गए दो मोबाइल और लूटे गए रुपयों में से दो हजार नकद गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद किया गया है। डीएसपी ने कहा कि लूटी गयी बाइक को बरामद करने के दिशा में भी कार्रवाई जारी है। साथ ही सोनू मुखिया द्वारा अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिये जाने की बात स्वीकार की गयी है़। वहीं अरेर थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट हुए जारी, जानिए कब और कैसे खरीदें!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर! जिस पल का इंतजार...

दीपिका कक्कड़ हेल्थ: कैंसर से जंग लड़ते हुए फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने दिया बड़ा अपडेट

Deepika Kakar Health: छोटे पर्दे की चहेती अदाकारा दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी...

लखनऊ सुपर जायंट्स का नया लोगो हुआ लॉन्च: आईपीएल 2026 में दिखेगी नई पहचान

Lucknow Super Giants: क्रिकेट फैंस, हो जाइए तैयार! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन...

AI Technology के तूफान से जूझ रहे भारतीय IT स्टॉक्स: क्या यह 2008 जैसा कंसोलिडेशन है?

AI Technology: भारतीय शेयर बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों पर गहरा दबाव है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें