spot_img

दरभंगा के हर घरों में लहराएगा आन-बान और शान के साथ 8 अगस्त से विश्व विजयी तिरंगा, डीडीसी अम्रिषा बैंस ने किया तिरंगा निर्माण केंद्र का उद्घाटन

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा के हर घरों में लहराएगा आन-बान और शान के साथ 8 अगस्त से विश्व विजयी तिरंगा, डीडीसी अम्रिषा बैंस ने किया तिरंगा निर्माण केंद्र का उद्घाटन
दरभंगा के हर घरों में लहराएगा आन-बान और शान के साथ 8 अगस्त से विश्व विजयी तिरंगा, डीडीसी अम्रिषा बैंस ने किया तिरंगा निर्माण केंद्र का उद्घाटन

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार में 08 से 15 अगस्त तक ‘हर घर झंडा‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत सभी घरों व सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाना है।

- Advertisement -

दरभंगा जिला के शिल्पग्राम महिला उत्पादक कंपनी लिमिटेड में तिरंगा झंडा निर्माण केंद्र का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस के कर कमलों से फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम के लिए उक्त निर्धारित अवधि के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में तिरंगा झंडे की आवश्यकता है।

- Advertisement -

इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए जीविका दीदीयों के माध्यम से झंडा निर्माण का कार्य करवाया जाना है। जीविका दीदीयों की ओर से तैयार झंडे को शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, पर्यटन विभाग, आईपीआरडी समेत अन्य संबंधित विभाग को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन विभागों के माध्यम से आम जनता तक झंडे को पहुंचाया जाएगा।दरभंगा के हर घरों में लहराएगा आन-बान और शान के साथ 8 अगस्त से विश्व विजयी तिरंगा, डीडीसी अम्रिषा बैंस ने किया तिरंगा निर्माण केंद्र का उद्घाटन

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मिड-डे मील में कीड़े, HM-पत्नी एक ही स्कूल में: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हेडमास्टर को बनाया बंधक

8 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा लहराने हेतु लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जीविका के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर प्रभात फेरी, मेंहदी प्रतियोगिता, नारा लेखन व चित्रकारी प्रतियोगिता आदि का आयोजन  किया जाएगा।

राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आम-जनों में सम्मान बढ़ाने तथा राष्ट्रीयता की भावना को प्रगाढ़ करने के उद्धेश्य से अगस्त में हर घर झंडा अभियान चलाया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि 8 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक हर घर झंडा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक दरभंगा जिले में चलाया जाएगा। दरभंगा के हर घरों में लहराएगा आन-बान और शान के साथ 8 अगस्त से विश्व विजयी तिरंगा, डीडीसी अम्रिषा बैंस ने किया तिरंगा निर्माण केंद्र का उद्घाटन

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 11 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ 6.33 करोड़ का पुल, 10 गांव घुटने भर पानी में!

इस अभियान के लिए जीविका दीदी के माध्यम से पर्याप्त संख्या में कपड़े का सिला हुआ झंडा बनवाया जा रहा है। क्योंकि, प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इसी कड़ी में आज यह तिरंगा झंडा निर्माण केंद्र का उद्घाटन किया गया है। जीविका की मदद से ग्रामीण विकास का पहिया तेजी से गतिमान है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में आर्थिक सबलता के साथ साथ उनके जीवन स्तर में भी तेजी से सकरात्मक बदलाव आ रहा है।

दरभंगा के हर घरों में लहराएगा आन-बान और शान के साथ 8 अगस्त से विश्व विजयी तिरंगा, डीडीसी अम्रिषा बैंस ने किया तिरंगा निर्माण केंद्र का उद्घाटनडीपीएम मुकेश तिवारी सुंधाशु ने बताया कि हर घर झंडा अभियान को सफल बनाया जाएगा। इसके लिए जीविका दीदी के द्वारा कपड़े का सिला हुआ झंडा का निर्माण करवाया जा रहा है। यह राष्ट्रहित के साथ पर्यावरण हित में भी कल्याणकारी कदम है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

जीविका के संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए जीविका सशक्तता से प्रभावी साबित हो रही है। यह गरीबी व बेरोजगारी की समस्या पर काबू पाने में वरदान साबित हा रही है। मास्क निर्माण में जीविका दीदीयों ने कठिन घड़ी में अपना योगदान देकर सभी को मास्क उपलब्ध करवा कर अपना परचम लहराया है। अब झंडा निर्माण के हुनर से राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देंगी। साथ ही आर्थिक रूप से सबल भी होंगी।

इस अवसर पर शिल्पग्राम की सीईओ रिचा, मैनेजर बिंध्य झा, सौरभ कुमार, आशीष कुमार, कुणाल किशोर, बहादुरपुर प्रखंड के बीपीएम प्रमोद कुमार सुमन, यंग प्रोफेशनल तृषा व जीविका दीदीयां मौजूद थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार राजस्व न्यायालय का बड़ा फैसला: अब दफ्तरों के चक्कर खत्म! दस्तावेज जमा करने का नया नियम जारी, घर बैठे होगा काम, जानें कैसे?

Bihar Revenue Court: बिहार के राजस्व न्यायालयों में अब सिर्फ ऑनलाइन दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भौतिक साक्ष्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जिससे#BiharNews,#RajswaNyayalaya,#DigitalBihar

सोनपुर का कायाकल्प: 800 KM में फैलेगा ‘नया पटना’, आपकी जमीन का क्या होगा?

Sonepur Planning Area: सोनपुर नियोजन क्षेत्र के दूसरे विस्तार को मंजूरी मिल गई है। अब इसमें मकेर और अमनौर प्रखंड भी शामिल होंगे, जिससे कुल क्षेत्रफल लगभग 800 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। य#SonepurPlanningArea,#BiharUrbanDevelopment,#NewPatna

बिहार में मानसूनी ट्रफ लाइन ऑन: IMD की बड़ी चेतावनी! पढ़िए -अगले 5 दिनों का पूरा मौसम अपडेट- कब, कहां ऑरेंज-येलो अलर्ट?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 9 और 10 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, सतर्क रहें।#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

बिहार का ऐतिहासिक फैसला: अब खुद घर आएगा दाखिल-खारिज, वारिसों को नहीं भटकना पड़ेगा! पढ़िए – सरकारी कार्यालयों से मुक्ति

Bihar Dakhil Kharij: बिहार में मृत जमाबंदी रैयतों के वारिसों को अब दाखिल-खारिज के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। राजस्व कर्मचारी खुद गांव-गांव जाकर पहचान करेंगे और ऑनलाइन प्#BiharNews,#DakhilKharij,#LandRecords