spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना परिसर में चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता मनोहर झा और अर्पणा कुमारी के साथ बदसलूकी, नवजात को गलत तरीके से गोद लेने में दंपति और जनप्रतिनिधि के उकसावे पर मिली जान मारने की धमकी

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख दरभंगा। जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में मिले नवजात को थाना के सहयोग से उपस्थापित करवाने गए चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता मनोहर कुमार झा एवं अर्पणा कुमारी के साथ सिंहवाड़ा थाना परिसर में बदसलूकी करने एवं जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -

बच्चे को गैरकानूनी रूप से रखने वाले दम्पति एवं गैरकानूनी रूप से गोद देने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधि के उकसाने पर स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा बदसलूकी का आरोप पीड़ित चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता मनोहर झा ने लगाया है।

- Advertisement -

श्री झा ने बताया कि गत 11 जुलाई को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव के पुरानी ईदगाह के पास लावारिस पड़ी नवजात को गैरकानूनी रूप से स्थानीय डीलर जगदीश राम द्वारा गोद ले लिया गया था। सूचना मिलने पर लेने वाले दम्पति से बच्चे को वापस लेने केलिए चाइल्डलाइन के सदस्य सुनील पासवान ने गुरुवार को आवेदन दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 7 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली! जानें आपके इलाके में कब कटेगी?

तत्पश्चात विभागीय निर्देश पर शुक्रवार को चाइल्ड लाइन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनोहर झा सिंहवाड़ा थाना पर गए। पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद पहुंचे ग्रामीणों एवं महिलाओं ने बच्चे को देने से साफ मना कर दिया। कानून की जगह जनभावना के साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी दिखे। उन्हें किशोर न्याय एक्ट समझाने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं एवं ग्रामीणों को आगे कर गाली गलौज एवं बदसलूकी करवाया गया। उन्हें जान से मार देने और एससी एसटी एक्ट में भी फंसा देने की धमकी भी दी गयी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

उन्होंने बताया कि यह सब थाना परिसर में पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में हुआ। देर शाम तक थाना परिसर में गहमागहमी चलता रहा। खबर लिखे जाने तक बच्ची को उपस्थापित नही करवाया जा सका था।मुखिया ने कहा कि उन्हें किसी को भी बच्चा देने का पावर है। उन्होंने उक्त दम्पत्ति को बच्चा अपने पावर से दे दिया है। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के भी सिंहवाड़ा थाना पर पहुंचने और मुखिया को एक्ट समझाने के वाबजूद वे कुछ सुनने को तैयार नही हुए। अंततः बच्चा चाइल्ड लाइन के टीम नही मिला और टीम वापस लौट गयी।

यह भी पढ़ें:  अल नीनो का डर! दरभंगा में 'जीरो टिलेज' मशीन ने किसानों को किया बर्बाद, जानें क्या है पूरा मामला

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में खौफनाक खेल! फेसबुक पर दोस्ती, फिर नशीली दवा, सेक्स और दो बार गर्भपात, अब ब्लैकमेलिंग!

Bihar Crime News: बिहार में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक युवती के साथ यौन शोषण, जबरन गर्भपात और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। झारखंड की पीड़िता ने नवादा के मुकेश#BiharCrime,#NawadaNews,#GayaPolice

Bihar Toll Tax: बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टोल, जानिए किस सड़क और किस वाहन पर कितना लगेगा शुल्क

Bihar Toll Tax: बिहार में सोमवार को नई टोल टैक्स नीति लागू हो गई है। 'बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क नियमावली 2026' के तहत अब स्टेट हाईवे, बड़े पुलों और बाइपास पर टोल चुकाना होगा। ज#BiharTollTax,#BiharNews,#RoadPolicy

Darbhanga BDO पर पत्नी की हत्या का आरोप! लव अफेयर, 10 लाख की डिमांड और रीढ़ की हड्डी टूटी…

Bihar BDO Murder: दरभंगा के जाले प्रखंड के BDO मनोज कुमार पर पत्नी अमृता कुमारी की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा है। मुजफ्फरपुर में दहेज हत्या का केस दर्ज, प्रेम प्रसंग और CCTV फुटे#BiharBDO,#MuzaffarpurCrime,#DarbhangaNews

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy